बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
श्रीनिवासन ने ली न्यायाधीश के तौर पर शपथ
हिमाचलः वीरभद्र निकाले गए, अब भी फंसे हैं 1700 लोग
नीतीश के पास कोई सिद्घांत नहीं: शाहनवाज
सौर घोटाले को लेकर केरल विधानसभा में हंगामा
कड़वाहट दूर करने की कवायद में मोदी मिले आडवाणी से दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
मैरीकोम को विश्व चैम्पियनशिप के पहले दौर में बाई
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:11-05-12 04:27 PM
भारत की पांच बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकोम को चीन के किनहुआंगदाओ में विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के ड्रा में आज सातवीं वरीयता और पहले दौर में बाई मिली। यह टूर्नामेंट लंदन ओलंपिक खेलों की महिला मुक्केबाजी स्पर्धा की एकमात्र क्वालीफाइंग प्रतियोगिता है।
ओलंपिक की महिला मुक्केबाजी स्पर्धा तीन वजन वर्ग 51 किग्रा, 60 किग्रा और 75 किग्रा में होगी और कल से शुरू होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में 24 कोटा स्थान (प्रत्येक वजन वर्ग में आठ) दांव पर होंगे।
पिछले महीने एशियाई चैम्पियन बनी मैरीकोम अपने अभियान की शुरुआत रविवार को करेंगी। उन्होंने एशियाई चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता जापान की अयाको मिनोवा और यूनान की एथिना मालेफाकी के बीच होने वाले पहले दौर की विजेता का सामना करना होगा। मैरीकोम के फ्लाइवेट वर्ग में 55 मुक्केबाज प्रतिस्पर्धा पेश कर रहे हैं जिसमें एशिया सिर्फ दो ओलंपिक स्थान हासिल कर सकता है।
साठ किग्रा वर्ग में 58 मुक्केबाज मैदान में हैं। भारत की एल सरिता देवी इस वर्ग में अपने अभियान की शुरुआत शनिवार को अजरबैजान की एजानत हाजियेवा के खिलाफ करेगी। इसी दिन पूजा रानी (75 किग्रा) को अमेरिका की क्लारेसा शील्डस का सामना करना है।
पहले दौर के अन्य मुकाबलों में भारत की के मंदाकिनी (57 किग्रा) को सर्बिया की बो जाना रानिक का सामना करना है जबकि नीतू चाहल (69 किग्रा) हंगरी की बियांका नागी से भिड़ेंगी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 70 देशों की 305 मुक्केबाज हिस्सा ले रही हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
