गुरुवार, 23 मई, 2013 | 10:10 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
भूपति और ज़िमोनजिक की जोड़ी हारी
बार्सिलोना, एजेंसी
First Published:28-04-12 01:15 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
भारत के अनुभवी खिलाड़ी महेश भूपति और सर्बिया के नेनाद ज़िमोनजिक की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी एटीपी बार्सिलोना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गई है।

पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, शुक्रवार को खेले गए युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पेन के मार्सेल ग्रानोलर्स और मार्क लोपेज की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने भूपति और ज़िमोनजिक को 7-5, 3-6, 10-5 से पराजित किया।

इससे पहले, गुरुवार को प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भूपति और ज़िमोनजिक ने इजराइल के जोनाथन एर्लिच और एंडी राम की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी को 7-6(4), 4-6, 10-6 से पराजित कर अंतिम-8 में प्रवेश किया था। पहले दौर में भूपति और ज़िमोनजिक को बाई मिली थी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°