बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
श्रीनिवासन ने ली न्यायाधीश के तौर पर शपथ
हिमाचलः वीरभद्र निकाले गए, अब भी फंसे हैं 1700 लोग
नीतीश के पास कोई सिद्घांत नहीं: शाहनवाज
सौर घोटाले को लेकर केरल विधानसभा में हंगामा
कड़वाहट दूर करने की कवायद में मोदी मिले आडवाणी से दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
टीम की रणनीति को भूल गए हैं खिलाड़ी: नोब्स
लंदन, एजेंसी
First Published:02-08-12 10:33 PM
भारतीय हॉकी टीम के कोच माइकल नोब्स हैरान हैं कि आखिर क्यों सीनियर खिलाड़ी टीम की रणनीति के मुताबिक नहीं खेल रहे हैं जिससे उन्होंने कल गत ओलंपिक चैम्पियन जर्मनी के खिलाफ अगले मैच की टीम की तैयारियों में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
लगातार दो शिकस्त के बाद नोब्स ने प्रत्येक खिलाड़ी के साथ अलग अलग बात की और उनसे पूछा कि आखिर क्यों कुछ खिलाड़ियों ने टीम की रणनीति को नजरअंदाज कर दिया। नोब्स ने कहा कि कुछ खिलाड़ियों के रवैये से भारत का खेल प्रभावित हो रहा है और वह नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर क्यों ये खिलाड़ी लगातार समझाने और मैदान पर अभ्यास के बावजूद रणनीति के मुताबिक नहीं खेल पा रहे हैं।
भारतीय कोच ने कहा कि जब आप शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलते हैं तो आपको सामंजस्य बैठाना होता है और देखना होता है कि कौन सी रणनीति काम करती है लेकिन यहां हमारे सामने ऐसी स्थिति हैं जहां कुछ खिलाड़ी मैदान पर उतरकर अपनी मनमर्जी कर रहे हैं।
नोब्स ने कहा कि रणनीति को कचरे के डब्बे में फेंक दिया गया है। जिस तरीके से हमें खेलना है लड़के महीनों से उसका अभ्यास कर रहे हैं लेकिन यहां आकर मैदान पर वे सभी चीजों को बदलने की कोशिश कर रहे हैं।
01

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
