फोटो गैलरी

Hindi Newsएचडब्ल्यूएल : भारतीय महिला हॉकी टीम से हारा जापान, ओलम्पिक की उम्मीदें कायम

एचडब्ल्यूएल : भारतीय महिला हॉकी टीम से हारा जापान, ओलम्पिक की उम्मीदें कायम

भारत की महिला हॉकी टीम ने जारी हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) सेमीफाइनल चरण में पांचवां स्थान हासिल किया है। भारतीय टीम ने शनिवार को खेले गए क्लासिफिकेशन मैच में जापान को 1-0 से हराते हुए यह स्थान...

एचडब्ल्यूएल : भारतीय महिला हॉकी टीम से हारा जापान, ओलम्पिक की उम्मीदें कायम
एजेंसीSun, 05 Jul 2015 12:30 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत की महिला हॉकी टीम ने जारी हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) सेमीफाइनल चरण में पांचवां स्थान हासिल किया है।

भारतीय टीम ने शनिवार को खेले गए क्लासिफिकेशन मैच में जापान को 1-0 से हराते हुए यह स्थान पाया है।
इस जीत के साथ भारत ने ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं।

मैच का एकमात्र गोल रानी ने 51वें मिनट में किया। यह एक उम्दा फील्ड गोल था। भारत ने पांचवें और आठवें स्थान के क्लासिफिकेशन मैच में 2 जुलाई को इटली को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया था।

शनिवार को ही बेल्जियम ने इटली को हराकर सातवां स्थान पाया। बेल्जियम ने यह मैच 4-2 से जीता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें