ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्या छत्तीसगढ़ सरकार को तुरंत और केंद्रीय बलों की जरूरत है।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ में पार्टी कार्यकर्ताओं पर नक्सलियों के हमले को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करार दिया।प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह से नक्सली हमले को लेकर बातचीत की।
भारतीय महिलाओं ने जीता एशियाई स्क्वाश खिताब
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:06-05-12 05:03 PM
भारतीय महिला स्क्वाश टीम ने आज कुवैत में शीर्ष वरीयता प्राप्त हांगकांग को 2-0 से हराकर पहला एशियाई खिताब जीतकर नया इतिहास रचा। पुरुष टीम हालांकि 16वें एशियाई टीम स्क्वाश चैंपियनशिप के फाइनल में पाकिस्तान से 0-2 से हार गई।
महिलाओं के फाइनल में दुनिया में 71वें नंबर की जोशना चिनप्पा ने विश्व की 16वें नंबर की खिलाड़ी जोए चान की हर चुनौती का डटकर सामना किया तथा आखिर में 38 मिनट में 11-3, 11-8, 8-11, 11-8 से जीत दर्ज करके भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।
दुनिया में 14वें नंबर की दीपिका पल्लिकल ने बेहतरीन खेल दिखाया तथा दुनिया में सातवें नंबर की एनी एयु को 32 मिनट में 11-8, 12-10, 11-8 से हराकर भारत को खिताब दिलाया।
भारतीय टीम का इससे पहले महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछली बार 2010 में चेन्नई में खेले गए टूर्नामेंट में रजत पदक जीतना था।
जोशना ने रैंकिंग के अंतर को भुलाकर चान के खिलाफ शुरू से ही अपना बेजोड़ खेल दिखाया। उनकी प्रतिद्वंद्वी को एक दिन पहले ही मलेशिया की डेलिया अर्नोल्ड के खिलाफ पांच कड़े गेम तक जूझना पड़ा था और जोशना ने उन पर हावी थकान का पूरा फायदा उठाया।
महिलाओं के फाइनल में दुनिया में 71वें नंबर की जोशना चिनप्पा ने विश्व की 16वें नंबर की खिलाड़ी जोए चान की हर चुनौती का डटकर सामना किया तथा आखिर में 38 मिनट में 11-3, 11-8, 8-11, 11-8 से जीत दर्ज करके भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।
दुनिया में 14वें नंबर की दीपिका पल्लिकल ने बेहतरीन खेल दिखाया तथा दुनिया में सातवें नंबर की एनी एयु को 32 मिनट में 11-8, 12-10, 11-8 से हराकर भारत को खिताब दिलाया।
भारतीय टीम का इससे पहले महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछली बार 2010 में चेन्नई में खेले गए टूर्नामेंट में रजत पदक जीतना था।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल