ब्रेकिंग
बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा, इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं।मुझे इस्तीफा देने के लिए डराया या धमकाया नहीं जा सकता : श्रीनिवासनआईपीएल कांड में गिरफ्तार चेन्नई सुपर किंग्स के गुरूनाथ मयप्पन मुंबई के मेट्रोपॉलिटन अदालत में पेश।
रैंकिंग अंक जुटाना चाहेंगे भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:16-04-12 05:00 PM
ओलंपिक क्वालीफिकेशन से पहले सिर्फ दो टूर्नामेंटों के मद्देनजर लंदन का टिकट कटाने के लिए मेहनत कर रहे भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी कल से चीन के किंगदाओ में हो रही एशियाई चैम्पियनशिप के जरिए रैंकिंग अंक जुटाने की कोशिश करेंगे।
भारत की स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल का लंदन ओलंपिक में खेलना लगभग पक्का है लेकिन बाकी पांच भारतीय खिलाड़ी अभी भी कोटा हासिल करने के लिए जूझ रहे हैं। उनकी नजरें एशियाई चैम्पियनशिप और 24 से 29 अप्रैल तक भारत में होने वाले इंडिया ओपन में अधिक से अधिक रैंकिंग अंक जुटाने पर होगी।
दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी साइना चीनी प्रतिद्वंद्वियों को हराकर मनोवैज्ञानिक बढ़त लेना चाहेगी। उनका सामना पहले मुकाबले में जापान की काओरी इमाबेप्पू से होगा। साइना को आसान ड्रा मिला है जिसमें क्वार्टर फाइनल में उसका सामना दूसरी वरीयता प्राप्त चीनी शिन वांग से हो सकता है। पुरुष एकल में दुनिया के 27वें नंबर के खिलाड़ी अजय जयराम और 31वें नंबर के पी कश्यप क्रमश: चीनी ताइपै के जेन हाओ सू और चीन के चेन लोंग के खिलाफ अभियान शुरू करेंगे। युगल खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा की नजरें महिला युगल और मिश्रित युगल में कोटा हासिल करने पर है। वह महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा के साथ पहले दौर में वीता मारिसा और नादिया मेलाटी की इंडोनेशियाई जोड़ी से खेलेगी।
मिश्रित युगल में ज्वाला और वी दीजू का सामना इंडोनेशिया के रिकी विदियांतो और पुष्पिता रिची दिली से होगा। दोनों अभी 16वें पायदान पर हैं और तीन मई को रैंकिंग का निर्धारण होने से पहले यह रैंकिंग बरकरार रखना चाहेंगे। अन्य भारतीयों में एच एस प्रणय का सामना वियतनाम के सातवीं वरीयता प्राप्त तियेन मिन्ह एन से होगा जबकि समीर वर्मा की टक्कर इंडोनेशिया के चौथी वरीयता प्राप्त सिमोन सांतोसो से होगी।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल