खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
गंदी राजनीति की पराकाष्ठा है आईओए निलंबन: भूपति
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:08-12-12 11:29 AM
भारत के चोटी के टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति का मानना है कि भारतीय ओलंपिक संघ का आईओसी से निलंबन गंदी राजनीति की पराकाष्ठा का परिणाम है।
भूपति ने ईएसपीएन स्टार से कहा कि मैं पक्के तौर पर नहीं कह सकता कि इसके लिये कौन जिम्मेदार है, लेकिन मैंने जो सुना और पढ़ा, यह गंदी राजनीति की पराकाष्ठा है।
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने अपनी चुनाव प्रक्रिया में ओलंपिक चार्टर का पालन नहीं करने के कारण आईओए को निलंबित कर दिया था। भारतीय खेलों को एक और झटका तब लगा, जब एआईबीए ने भारतीय एमेच्योर मुक्केबाजी संघ को चुनावों में संभावित धांधली के कारण अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया।
भूपति ने कहा कि ये घटनाक्रम शर्मनाक हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि किसी देश के साथ आखिरी बार ऐसा कब हुआ। खिलाड़ियों के लिये किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं करना सजा है और इसमें उनकी कोई गलती नहीं है।
इस टेनिस स्टार ने हालांकि कहा कि यदि कोई पूरी गड़बड़ियों को सुधारने का बीड़ा उठाता है तो इससे भारतीय खेलों को फायदा भी हो सकता है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
