पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
भारत की करारी हार, आस्ट्रेलिया फाइनल में
मेलबर्न, एजेंसी
First Published:08-12-12 01:38 PM
चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रहे भारत को शनिवार को चैंपियन्स ट्राफी हॉकी टूर्नामेंट के एकतरफा सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया के हाथों 0-3 की हार का सामना करना पड़ा। भारत को अब कांस्य पदक के लिये चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करना होगा।
आस्ट्रेलिया की तरफ से जेमी डायर ने दो पांचवें और 18वें मिनट तथा कीरेन गोवर्स ने एक 42वें मिनट गोल किया। भारतीय टीम शुरू से दबाव में आ गयी और उसे गोल करने के बजाय गोल बचाने में अपनी अधिक ताकत खर्च करनी पड़ी।
आस्ट्रेलिया इस तरह से लगातार पांचवां खिताब जीतने की राह पर खड़ा है। वह फाइनल में ओलंपिक रजत पदक विजेता हालैंड से भिड़ेगा जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 5-2 से हराया।
भारत की इस टूर्नामेंट चमत्कारिक अभियान भी समाप्त हो गया, लेकिन वह तीन दशकों में चैंपियन्स ट्राफी में पहले पदक की दौड़ में बना हुआ है। भारत तीसरे स्थान के मैच में कल पाकिस्तान से भिड़ेगा। भारत ने इससे पहले चैंपियन्स ट्राफी में एकमात्र कांस्य पदक 1982 में जीता था।
पाकिस्तान ने 2002 से 2004 के बीच लगातार तीन सालों में भारत को कांस्य पदक जीतने से रोक दिया था।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
