सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
डेविस कपः अर्जेंटीना सेमीफाइनल में
लंदन, एजेंसी
First Published:09-07-11 05:14 PM
Last Updated:09-07-11 05:28 PM
अर्जेंटीना ने कजाखस्तान पर 3-0 की अपराजेय बढ़त हासिल करते हुए डेविस कप टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है जहां उसका मुकाबला गत चैंपियन सर्बिया से हो सकता है।
ब्यूनस आयर्स में खेले जा रहे मुकाबले में अर्जेंटीना ने गुरुवार को दोनों एकल मैच जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली थी। शुक्रवार को युगल मुकाबले में जुआन इग्नाशियो चेला और एडुआडरे श्वांक ने एवगेनी कोरोलेव और यूरिली शूकिन को लगातार सेटों में शिकस्त देकर अर्जेंटीना को 3-0 की अपराजेय बढ़त दिला दी।
अर्जेंटीना की टीम ने अब तक हुए तीनों मुकाबले में एक भी सेट नहीं गंवाया है। दक्षिण अमेरिकी टीम पिछले दस वर्षों में सातवीं बार सेमीफाइनल में पहुंची है। अंतिम चार में अर्जेंटीना का मुकाबला सर्बिया से होने की उम्मीद है।
हेम्सटैड में खेले जा रहे मुकाबले में सर्बिया ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच के घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से हटने के बावजूद स्वीडन पर 2-0 की बढ़त बना ली है। विक्टर त्रोइकी ने माइकल राइडरस्टेट को 6-3, 6-1, 6-7, 7-5 से हराया जबकि यांको टिप्सारेविच को एरविन एलेस्कोचिव के बीच मुकाबले से हट जाने के कारण जीत नसीब हो गई। टिप्सारेविच उस समय 6-2, 1-0 से आगे चल रहे थे।
उधर, स्टटगार्ट में गत उपविजेता फ्रांस ने जर्मनी पर 2-0 की बढ़त बना ली। रिचर्ड गास्के ने फ्लोरियन मेयर के खिलाफ दो सेट से पिछडने के बावजूद 4-6, 4-6, 7-5, 6-3, 6-3 से जीत दर्ज की जबकि गेल मोंफिल्स ने फिलिप कोलश्रइबर को 7-6, 7-6, 6-4 से हराया।
अपने स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल के बिना खेल रहे स्पेन ने आस्टिन में खेले जा रहे मुकाबले में मेजबान अमेरिका के खिलाफ दो एकल मैच जीत लिए। फेलिसियानो लोपेज ने मार्डी फिश को कड़े संघर्ष में 6-4, 3-6, 6-3, 6-7, 8-6 से शिकस्त दी जबकि डेविड फेरर ने एंडी रोडिक पर 7-6, 7-5, 6-3 से जीत दर्ज की।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
