इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति SP विवेक दत्त और तीन अन्य की सीबीआई हिरासत बढ़ी विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद
कम दाम पर बिकने से निराश हैं संदीप
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:16-12-12 05:05 PM
भारत के स्ट्रार ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह हॉकी इंडिया लीग के लिए हो रही नीलामी में बेहद कम दाम पर बिकने से मायूस हैं लेकिन उन्हें खुशी है कि मुंबई टीम में होने से उन्हें रिक चार्ल्सवर्थ जैसे कोच के साथ काम करने का मौका मिलेगा।
मुंबई के आइकन खिलाड़ी संदीप को मुंबई मैजिशियंस ने 27800 की बेसप्राइज पर खरीदा। आइकन खिलाड़ी होने के कारण हालांकि उन्हें मुंबई के सबसे महंगे खिलाड़ी से 15 प्रतिशत अधिक पैसा मिलेगा। संदीप ने कहा कि मैंने सोचा नहीं था कि इतनी कम कीमत लगेगी। वैसे आइकन खिलाड़ियों की मूक बोली लगाई गई थी तो मुझे पता नहीं है कि फ्रेंचाइजी टीमों के जेहन में क्या था। मुझे खुशी है कि मुंबई की टीम में होने से मुझे दुनिया के नंबर एक कोच रिक चाल्सवर्थ के साथ काम करने का मौका मिलेगा। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।
चैम्पियंस ट्राफी के लिए भारतीय टीम से बाहर रहे संदीप ने लंदन ओलंपिक में टीम के कप्तान रहे भरत छेत्री को किसी टीम द्वारा नहीं खरीदे जाने पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि भरत के नहीं बिकने का मुझे दुख है। अधिकांश फ्रेंचाइजी के पास विदेशी कोच है जिन्हें अभी भारतीय खिलाड़ियों के बारे में ज्यादा पता नहीं है। उम्मीद है कि आगे नीलामी और भी बेहतर होगी।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
