खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
सितारों से सजी सैयद मोदी बैडमिंटन ग्रांप्री मंगलवार से शुरू
लखनऊ, एजेंसी
First Published:17-12-12 05:28 PM
भारतीय टेनिस सनसनी साइना नेहवाल तथा पूर्व विश्व चैम्पियन तौफीक हिदायत जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों से सजी शहीद डाक्टर क़े एल गर्ग-सैयद मोदी इंटरनेशनल इंडिया ग्रांप्री गोल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप कल से लखनऊ में शुरू होगी।
भारतीय बैडमिंटन संघ के महासचिव तथा आयोजन सचिव विजय सिन्हा ने संवाददाताओं को बताया कि लखनऊ स्थित बीबीडी यूपी बैडमिंटन एकेडमी में 23 दिसम्बर तक चलने वाली इस छह दिवसीय प्रतियोगिता में भारत के साथ-साथ इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड, जापान, श्रीलंका, रूस, ऑस्ट्रेलिया, आस्ट्रिया, सिंगापुर, बांग्लादेश तथा कोरिया के 150 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि भारत की तरफ से मुख्य रूप से ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल, उभरती खिलाड़ी पीवी सिंधु, अश्विनी पोनप्पा, प्रदन्या गादरे, पी कश्यप, अजय जयराम तथा सौरभ वर्मा भारतीय चुनौती पेश करेंगे।
इसके अलावा दर्शक गत विजेता तथा पूर्व विश्व चैम्पियन इंडोनेशिया के तौफीक हिदायत, टामी सुगियार्तो, मलेशिया के जुलफिकली जुल्फादिली एवं लियान यांग, थाईलैंड के सैपसिरी तथा सिंगापुर के शीता मुलिया के कलात्मक खेल का लुत्फ भी उठा सकेंगे।
इस प्रतियोगिता की एकल पुरुष तथा महिला स्पर्धाओं के विजेताओं को नौ-नौ हजार डालर, महिला एवं पुरुष युगल विजेता को 9480 डालर तथा मिश्रित युगल स्पर्धा के विजेता को भी 9480 डालर की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
