मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
युकी पहले दौर में हारे
चेन्नई, एजेंसी
First Published:31-12-12 10:07 PM
भारत के युवा टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी कड़े संघर्ष के बावजूद एटीपी चेन्नई ओपन के एकल वर्ग के पहले दौर में छठे वरीय रोबिन हास से हार गए। दुनिया के 217वें नंबर के खिलाड़ी युकी ने 56वीं रैंकिंग के हालैंड के अपने विरोधी को कड़ी टक्कर दी लेकिन उन्हें पहले दौर में ही 5-7, 3-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस बीच प्रकाश अमृतराज ने अपना अंतिम क्वालीफाइंग राउंड जीतकर एकल के मुख्य वर्ग में जगह बनाई।
प्रकाश ने एक सेट से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए ब्रिटेन के जेम्स वार्ड को दो घंटे और 23 मिनट में 5-7, 6-4, 6-4 से हराया। उमस भरे हालात में युकी ने पहले सेट मे हास को कड़ी टक्कर दी लेकिन 12वें गेम में अहम समय पर उन्होंने डबल फाल्ट कर दिया जिससे हास ने 1-0 की बढ़त बनाई। दूसरी सेट में भी युकी ने प्रभावी प्रदर्शन किया लेकिन अनुभवी हास के सामने उनकी एक नहीं चली।
हास एक समय 4-3 से आगे चल रहे थे। उन्होंने इसके बाद अपने दमदार फोरहैंड से चार गेम प्वाइंट हासिल किए और आठवें गेम में युकी की सर्विस तोड़ दी। हास ने इसके बाद अपनी सर्विस बरकरार रखते हुए सेट और मैच अपने नाम किया। युकी को चार ब्रेक प्वाइंट मिले लेकिन वह इनमें से एक का भी फायदा नहीं उठा पाए।
प्रकाश ने एक सेट से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए ब्रिटेन के जेम्स वार्ड को दो घंटे और 23 मिनट में 5-7, 6-4, 6-4 से हराया। उमस भरे हालात में युकी ने पहले सेट मे हास को कड़ी टक्कर दी लेकिन 12वें गेम में अहम समय पर उन्होंने डबल फाल्ट कर दिया जिससे हास ने 1-0 की बढ़त बनाई। दूसरी सेट में भी युकी ने प्रभावी प्रदर्शन किया लेकिन अनुभवी हास के सामने उनकी एक नहीं चली।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल