फोटो गैलरी

Hindi Newsपहले ही दिन बुरे अनुभव से रूबरू हुए पिएरो

पहले ही दिन बुरे अनुभव से रूबरू हुए पिएरो

इटली के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी डेल पिएरो के भारत दौरे की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। दरअसल, पिएरो को शुक्रवार को यहां अपनी पहली आधिकारिक मीडिया वार्ता पार्किंग के एक हिस्से में आयोजित करनी पड़ी...

पहले ही दिन बुरे अनुभव से रूबरू हुए पिएरो
एजेंसीSat, 20 Sep 2014 11:54 AM
ऐप पर पढ़ें

इटली के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी डेल पिएरो के भारत दौरे की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। दरअसल, पिएरो को शुक्रवार को यहां अपनी पहली आधिकारिक मीडिया वार्ता पार्किंग के एक हिस्से में आयोजित करनी पड़ी क्योंकि उनकी फ्रेंचाइजी दिल्ली डायनामोज इसके लिए उपयुक्त स्थान ढूंढने में असफल रही।

पिएरो इससे पहले गुरुवार को भारत पहुंचे।

इतालवी क्लब जुवेंतस के स्टार खिलाड़ी रहे पिएरो ने भरी गर्मी में दिल्ली विश्वविद्यालय स्टेडियम की पार्किंग वाले हिस्से में करीब 15 मिनट तक मीडिया से बात की। स्थिति तब और भी खराब हुई जब पिएरो की लक्जरी गाड़ी को अभ्यास सत्र के लिए स्टेडियम के दूसरे गेट से अंदर जाने से रोक दिया गया।

फ्रेंचाइजी के एक सदस्य ने बताया, ‘‘हमें आखिरी मिनटों में प्रेस वार्ता के स्थल को बदलना पड़ा। इसके बाद फिर स्टेडियम के अधिकारियों ने भी हमें यहां प्रेस वार्ता करने की इजाजत नहीं दी।’’

इससे पहले प्रेस वार्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के ही फैक्लिटी ऑफ सोशल वर्क मंट निर्धारित थी। बाद में स्थान बदलकर दिल्ली विश्वविद्यालय स्टेडियम कर दिया गया। सुरक्षा कराणों से दिल्ली डायनामोज को हालांकि यहां प्रेस वार्ता करने की इजाजत नहीं मिल सकी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें