फोटो गैलरी

Hindi Newsफिकरू के कमाल से कोलकाता की लगातार दूसरी जीत

फिकरू के कमाल से कोलकाता की लगातार दूसरी जीत

इथोपिया के स्ट्राइकर फिकरू टेफेरा लेमेसा के एक और कमाल के प्रदर्शन से एटलेटिको डी कोलकाता ने नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड को गुरुवार को 2-0 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।...

फिकरू के कमाल से कोलकाता की लगातार दूसरी जीत
एजेंसीFri, 17 Oct 2014 12:23 PM
ऐप पर पढ़ें

इथोपिया के स्ट्राइकर फिकरू टेफेरा लेमेसा के एक और कमाल के प्रदर्शन से एटलेटिको डी कोलकाता ने नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड को गुरुवार को 2-0 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
  
कोलकाता ने टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में मुंबई एफ सी को 3-0 से पीटा था और अब उसने नॉर्थ ईस्ट टीम को 2-0 से धोकर अपनी अंक संख्या छह पहुंचा दी। मैच के 15वें मिनट में लुईस गार्सिया ने बॉक्स में गेंद दी जिसे पिकरू ने अपने सीने से संभाला और फिर एक्रोबेटिक अंदाज में जबरदस्त शॉट लगाते हुये गोलकीपर को परास्त कर दिया। फिकरू ने इस गोल का जश्न हवा में डबल समरसॉल्ट लगाते हुये मनाया। आधे समय तक कोलकाता की एक गोल की बढ़त कायम थी।
   
कोलकाता को अपने दूसरे गोल के लिये मैच के आखिरी मिनट तक इंतजार करना पड़ा। संजू प्रधान ने दाएं छोर से क्रॉस किया। चेक गणराज्य के मिडफील्डर जैकब पोदानी ने अपने सीने से गेंद संभाली, उसे नीचे गिराया और फिर जोरदार शॉट लगाकर गोली को स्तब्ध कर दिया। दूसरा गोल होते ही दर्शकों में सन्नाटा पसर गया जबकि कोलकाता के खिलाड़ी लगातार दूसरी जीत की खुशी में उछल पड़े।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें