रुपया अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर पर
मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह और राजनाथ हैं चालाक लोमड़ी: सुधीन्द्र ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
आर्मस्ट्रांग पर एक अखबार ने ठोका मुकदमा
लंदन, एजेंसी
First Published:26-12-12 07:14 PM
अमेरिकी साइक्लिस्ट लांस आर्मस्ट्रांग के जीवन में विवाद और परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। डोपिंग विवाद में उनके सभी टूर डी फ्रांस खिताब छिनने के बाद अब आर्मस्ट्रांग पर अखबार संडे टाइम्स ने तीन लाख पाउंड की राशि वापस करने को लेकर मुकदमा ठोक दिया है।
संडे टाइम्स ने एक रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए दावा किया था कि आर्मस्ट्रांग ने वर्ष 2006 में प्रतिबंधित दवाओं का सेवन किया था। हालांकि साइक्लिस्ट ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अखबार पर मानहानि का मुकदमा कर दिया था जिसके बाद अखबार को तीन लाख पाउंड की राशि आर्मस्ट्रांग को देनी पड़ी थी।
हालांकि अमेरिकी डोपिंग विरोधी एजेंसी (यूएसएडीए) ने अपनी जांच में आर्मस्ट्रांग को दोषी करार दिया जिसके बाद सात बार के टूर डी फ्रांस विजेता आर्मस्ट्रांग के सभी खिताबों को वापस ले लिया गया था।
अमेरिकी एजेंसी के इस खुलासे के बाद अखबार ने आर्मस्ट्रांग पर दी गई राशि को वापस करने का मुकदमा दायर किया है।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
