शनिवार, 18 मई, 2013 | 15:29 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
मैराथन मैच में जोकोविच की शानदार जीत
पेरिस, एजेंसी
First Published:03-06-12 11:14 PM
Last Updated:03-06-12 11:18 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
शीर्ष वरीय नोवाक जोकोविच ने अपने ऐतिहासिक फ्रेंच ओपन के चौथे रांउड में दो सेट से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए इटली के आंद्रियास सेप्पी को और तीसरे वरीय रोजर फेडरर ने डेविड गाफिन को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया जबकि महिला वर्ग में बेलारूस की शीर्ष वरीय विक्टोरिया अजारेंका उलटफेर का शिकार होकर टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच इतिहास में लगातार चार ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाला तीसरा और 1969 के बाद पहला खिलाड़ी बनने की मुहिम में जुटे हैं। लेकिन वह सेप्पी के खिलाफ जूक्षते नजर आये जिन्हें वह पिछली सात भिड़ंत में सात बार हरा चुके हैं, लेकिन जोकोविच ने चार घंटे 18 मिनट में 4-6, 6-7, 6-3, 7-5, 6-3 से अपनी लगातार 25वीं ग्रैंडस्लैम जीत दर्ज की।

तीसरे वरीय फेडरर ने एक सेट से पिछड़ने के बाद बेल्जियम के डेविड गाफिन पर 5-7, 7-5, 6-2, 6-4 से जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए जोकोविच का सामना फ्रांस के पांचवें वरीय जो विल्फ्रेड सोंगा और स्विटजरलैंड के 18वें वरीय स्टानिसलास वारविंका के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

यह 25 वर्षीय पेरिस में सेमीफाइनल से आगे नहीं पहुंचा है और 2011 में रोजर फेडरर ने अंतिम चार में उनका लगातार 43 मैच जीतने का अभियान खत्म कर दिया था। फेडरर की भिड़ंत अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो और चेक गणराज्य के थॉमस बर्डिच के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°