मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
हॉकीः फिसड्डी साबित होने से बचना चाहेगा भारत
लंदन, एजेंसी
First Published:07-08-12 02:25 PM
लगातार चार हार झेलने के बाद लंदन ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम अपने ग्रुप स्तर के पांचवें और अतिम मुकाबले में मंगलवार को बेल्जियम के खिलाफ मैदान में उतरेगी। ग्रुप-'बी' में भारत किसी भी हाल में इस हार को टालना चाहेगा क्योंकि यह हार उसे 12 टीमों के बीच फिसड्डी साबित कर देगी।
आठ बार की ओलंपिक चैंपियन भारतीय टीम पर हार की 'क्लीन स्वीप' का खतरा मंडराने लगा है। यूरोपियन चैंपियनशिप में बेल्जियम की टीम चौथे स्थान पर रही थी और वह इस समय आत्मविश्वास से लबरेज है।
लंदन ओलंपिक में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारतीय टीम के सामने नौंवे से सबसे निचले यानी 12 स्थान से दूर रहने की चुनौती है। इससे पहले, भारतीय टीम 1996 अटलांटा ओलंपिक में आठवें स्थान पर रही थी जो ओलंपिक में उसका अब तक का खराब प्रदर्शन है।
फरवरी में आयोजित हॉकी क्वालीफायर मुकाबले में जिस प्रकार भारतीय टीम ने अपने घर में अन्य टीमों को हराकर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था उससे देश को अपनी टीम से पदक की उम्मीद बन गई थी।
इससे पहले, ओलंपिक में भारत और बेल्जियम की टीमें तीन बार भिड़ चुकी हैं। इस दौरान भारत ने बेल्जियम को दो बार हराया है। भारत ने 1968 में बेल्जियम को 2-1 से जबकि 1928 ओलंपिक में 9-0 से पराजित किया था।
बेल्जियम के कप्तान मैक्सिम लूएक्सी 300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और उनकी टीम ने हाल के दिनों में बेहतर प्रदर्शन किया है।
उधर, सम्मान की लड़ाई में भारत को रविवार को दक्षिण कोरिया से हार झेलनी पड़ी। भारत को बेल्जियम से प्रेरणा लेने की जरूरत है जिसने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया जबकि न्यूजीलैंड से 1-1 से ड्रॉ खेला।
भारतीय टीम के कोच माइकल नॉब्स ने टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सार्वजनिक रूप से नाखुशी जताई है। हताश भारतीय खिलाड़ी किस प्रकार अंतिम लीग मुकाबले में खेलते हैं यह देखना दिलचस्प होगा।
00

लंदन ओलंपिक| भारत| हॉकी|
अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
