फोटो गैलरी

Hindi Newsमेस्सी ने चैम्पियंस लीग में सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड बनाया

मेस्सी ने चैम्पियंस लीग में सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड बनाया

ला लिगा में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बनने के चार दिन बाद लियोनेल मेस्सी ने चैम्पियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने एपोएल निकोसिया के खिलाफ टूर्नामेंट में अपना...

मेस्सी ने चैम्पियंस लीग में सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड बनाया
एजेंसीWed, 26 Nov 2014 01:11 PM
ऐप पर पढ़ें

ला लिगा में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बनने के चार दिन बाद लियोनेल मेस्सी ने चैम्पियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने एपोएल निकोसिया के खिलाफ टूर्नामेंट में अपना 72वां गोल किया।
    
बार्सीलोना की कप्तानी कर रहे मेस्सी ने 37वें मिनट में टीम का दूसरा गोल किया। इससे पहले लुईस सुआरेज ने टीम के लिये पहला गोल दागा था।
    
मेस्सी ने राउल का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने रीयाल मैड्रिड के लिये 142 मैचों में 71 गोल किये थे। वहीं शाल्के और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 70 हो चुके हैं।
    
मेस्सी ने राउल से 51 मैच कम खेलकर यह रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने पिछले सप्ताह टेल्मो जारा का 251 ला लिगा गोल का 59 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था जब उनकी हैट्रिक के दम पर बार्सीलोना ने सेविला को 5-1 से हराया था। अब वह 289 मैचों में बार्सीलोना के लिये 253 गोल कर चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें