फोटो गैलरी

Hindi Newsभारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता कांस्य

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता कांस्य

भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुये बुधवार को जापान को कड़े संघर्ष में 2-1 से पराजित कर इंचियोन एशियाई खेलों में कांस्य पदक हासिल कर लिया।...

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता कांस्य
एजेंसीWed, 01 Oct 2014 02:45 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुये बुधवार को जापान को कड़े संघर्ष में 2-1 से पराजित कर इंचियोन एशियाई खेलों में कांस्य पदक हासिल कर लिया।
        
भारत ने आठ वर्ष के अंतराल के बाद एशियाड महिला हॉकी में पदक हासिल किया है। भारत चार वर्ष पहले ग्वांगझू में जापान से ही 0-1 से हारकर चौथे स्थान पर रहा था। लेकिन अब उसने उस हार का बदला चुका लिया है। 
       
भारत ने 1998 के बैंकॉक एशियाई खेलों में रजत पदक हासिल किया था। इससे पहले भारत को 1986 के सोल एशियाड में कांस्य पदक मिला था जबकि अपनी मेजबानी में 1982 में हुये एशियाई खेलों में भारत ने स्वर्ण पदक जीता था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें