फोटो गैलरी

Hindi Newsबैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप : सिंधू ने जीता कांस्य पदक

बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप : सिंधू ने जीता कांस्य पदक

भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू को शनिवार को यहां महिला एकल में स्पेन की कैरोलीना मारिन के हाथों सीधे गेम में शिकस्त के साथ विश्व बैड़मिंटन चैम्पियनशिप में लगातार दूसरे साल कांस्य पदक से संतोष करना...

बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप : सिंधू ने जीता कांस्य पदक
एजेंसीSun, 31 Aug 2014 09:27 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू को शनिवार को यहां महिला एकल में स्पेन की कैरोलीना मारिन के हाथों सीधे गेम में शिकस्त के साथ विश्व बैड़मिंटन चैम्पियनशिप में लगातार दूसरे साल कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनने के लिए चुनौती पेश कर रही 11वीं वरीय सिंधू को अपनी नौवीं वरीय विरोधी के हाथों यहां बालेरूप सुपर एरेना में 17-21, 15-21 से हार झेलनी पड़ी।

पिछले साल कांस्य पदक जीतने वाली सिंधू को इस बार बेहतर पदक की उम्मीद थी लेकिन आज वह उस जज्बे और समर्पण को नहीं दोहरा पाई जिसे उन्होंने पिछले दो दौर में कोरिया की छठी वरीय युन जू बेई और आल इंग्लैंड चैम्पिनयन चीन की शिजियान वैंग को हराने के दौरान दिखाया था।

इसी महीने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भी कांस्य पदक जीतने वाली सिंधू दूसरी बार विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा ले रही हैं। इस भारतीय खिलाड़ी के पास बायें हाथ से खेलने वाली कैरोलीना की तेज रैलियों का कोई जवाब नहीं था। यह 19 वर्षीय खिलाड़ी हालांकि विश्व चैम्पियशिप में दो कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी। इससे पहले महान बैड़मिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने 1983 में पुरुष एकल का कांस्य पदक जीता था जबकि ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी 2011 में महिला युगल में कांस्य पदक जीतने में सफल रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें