29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
आईएबीएफ दोबारा चुनाव के लिये तैयार: चौटाला
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:07-12-12 02:53 PM
Last Updated:07-12-12 05:23 PM
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (आईएबीएफ) को अस्थाई तौर पर निलंबित करने के अंतरराष्ट्रीय संघ के फैसले से परेशान आईएबीएफ के चेयरमैन अभय सिंह चौटाला ने आज कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा देने और मान्यता हासिल करने के लिये फिर से चुनाव करवाने के लिये तैयार हैं।
अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ ने आईएबीएफ को हाल के चुनावों में संभावित धांधली का आरोप लगाते हुए निलंबित कर दिया था। लेकिन आईएबीएफ ने इन आरोपों का खंडन किया और कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी थी।
चौटाला ने हालांकि कहा कि यदि एआईबीए कहता है तो दोबारा चुनाव विकल्प है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि हम दोबारा चुनावों के लिये तैयार हैं। मैं चेयरमैन पद से हटने के लिये तैयार हूं। एआईबीए अपना पर्यवेक्षक भेज सकता है और वह इसकी तिथि तय कर सकता है। मैं आईएबीएफ अध्यक्ष और महासचिव से एआईबीए अधिकारियों से बात करने और मसला सुलझाने के लिये कहा है।
उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ जिसने भी शिकायत की है वह देश के खिलाफ शिकायत है। मुक्केबाजी में कोई समस्या नहीं है। यह फैसला ऐसे समय में आया जबकि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कुछ दिन पहले ही भरतीय ओलंपिक संघ को निलंबित किया था।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
