फोटो गैलरी

Hindi Newsराष्ट्रमंडल खेल: पदक तालिका में पांचवें स्थान पर भारत

राष्ट्रमंडल खेल: पदक तालिका में पांचवें स्थान पर भारत

भारत ने स्कॉटलैंड में चल रहे 20वें राष्ट्रमंडल खेलों की पदक तालिका में पांचवां स्थान कायम कर रखा है। भारत ने अब तक 13 स्वर्ण, 21 रजत और 15 कांस्य सहित कुल 49 पदक जीते हैं। वहीं इंग्लैंड नौ स्वर्ण...

राष्ट्रमंडल खेल: पदक तालिका में पांचवें स्थान पर भारत
एजेंसीSat, 02 Aug 2014 02:02 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत ने स्कॉटलैंड में चल रहे 20वें राष्ट्रमंडल खेलों की पदक तालिका में पांचवां स्थान कायम कर रखा है। भारत ने अब तक 13 स्वर्ण, 21 रजत और 15 कांस्य सहित कुल 49 पदक जीते हैं।

वहीं इंग्लैंड नौ स्वर्ण पदकों के अंतर से ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। इंग्लैंड ने 46 रजत और 43 कांस्य सहित अब तक कुल 136 पदक जीते हैं। उसके खाते में 47 स्वर्ण हैं। दूसरे स्थान पर फिसले ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 38 स्वर्ण, 40 रजत और 44 कांस्य के साथ 122 पदक जीते हैं।

कनाडा तीसरे पायदान पर है। कनाडा ने 30 स्वर्ण, 14 रजत और 28 कांस्य पदक जीते हैं। मेजबान स्कॉटलैंड ने कुल 47 पदक जीते हैं जिसमें 17 स्वर्ण, 13 रजत और 17 कांस्य हैं।

पदक तालिका :

1. इंग्लैंड : 47 स्वर्ण, 46 रजत, 43 कांस्य (136 पदक)

2. आस्ट्रेलिया : 38 स्वर्ण, 4० रजत, 44 कांस्य (122 पदक)

3. कनाडा : 3० स्वर्ण, 14 रजत, 28 कांस्य (72 पदक)

4. स्कॉटलैंड : 17 स्वर्ण, 13 रजत, 17 कांस्य (47 पदक)

5. भारत : 13 स्वर्ण,  21 रजत, 15 कांस्य (49 पदक)

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें