सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
मेसी ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता बालोन डी'ऑर
ज्यूरिख, एजेंसी
First Published:08-01-13 04:07 PM
अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कप्तान लियोनेल मेसी ने 2012 का फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीत लिया है। मेसी ने रिकॉर्ड चौथी बार इस पुरस्कार पर कब्जा किया है।
इस पुरस्कार को खेल जगत में बालोन डी'ऑर पुरस्कार के नाम से जाना जाता है। पेशेवर फुटबाल में स्पेन के क्लब एफसी बार्सिलोना के लिए खेलने वाले मेसी ने 12 महीनों में 91 गोल ठोककर रिकॉर्ड कायम किया है।
मेसी ने गेर्ड मुलर के एक कैलेंडर वर्ष में 85 गोल के रिकार्ड को ध्वस्त किया। यह पुरस्कार पाने के लिए मेसी ने अपने प्रतिद्वंद्वी पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और बार्सिलोना के स्पेनी साथी आंद्रेस इनिएस्ता को दोयम साबित किया।
इससे पहले माइकल प्लातिनी ही यह पुरस्कार लगातार तीन बार जीत चुके थे। प्लातिनी यूरोपीयन फुटबाल संघ के प्रमुख हैं। हॉलैंड के मार्को वान बास्तेन और जोहान क्रुएफ ने भी तीन बार यह सम्मान हासिल किया था लेकिन ये दो खिलाड़ी लगातार तीन बार इसे नहीं जीत सके थे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
