रविवार, 26 मई, 2013 | 05:21 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
मरे ने खत्म किया इंग्लैंड के ग्रैंड स्लैम का इंतजार
न्यूयार्क, एजेंसी
First Published:11-09-12 12:17 PM
Last Updated:11-09-12 12:22 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
ओलंपिक चैंपियन एंडी मरे ने यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में गत चैंपियन नोवाक जोकोविच को पांच सेटों तक चले मैराथन मुकाबले में मात देकर पिछले 76 वर्षों में ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले ब्रिटेन के पहले खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल कर लिया है।

मरे ने आर्थर ऐश स्टेडियम में सोमवार रात को खेले गए खिताबी मुकाबले में सर्बिया के जोकोविच को 7-6, 7-5, 2-6, 3-6, 6-2 से शिकस्त देकर पांच प्रयासों में अपना पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल जीत लिया। इसके पहले वह चार बार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों के फाइनल में पहुंचे थे लेकिन वह अंतिम बाधा नहीं पार कर पा रहे थे। हालांकि उन्होंने इस बार इतिहास बदल ही डाला।

इसके साथ ही वह फ्रेड पैरी के बाद कोई भी एकल ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले पहले ब्रिटिश खिलाड़ी बन गए। इसके पीछे कहीं अधिक मानसिक मजबूती और बेहतर तैयारी को वजह माना जा रहा है।

मरे ने खिताबी मुकाबले की शुरुआत धमाकेदार ढंग से करते हुए पहले दो सेट जीतकर अपने मंसूबे बखूबी जता दिए। लेकिन जोकोविच ने भी हार नहीं मानी और अगले दानों सेट उन्होंने अपने नाम कर लिए। इसके बाद मैच पांचवे और निर्णायक सेट तक खिंच गया जिसमें मरे ने जोरदार खेल दिखाते हुए बाजी मार ली।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°