शनिवार, 25 मई, 2013 | 23:28 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में नक्सली हमला स्थल पर खोजबीन के लिए 600 से अधिक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान सक्रिय। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
ओलंपिक में सिर्फ एक टीम भेजेगा एआईटीए
बेंगलूरु, एजेंसी
First Published:15-06-12 05:09 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
महेश भूपति और रोहन बोपन्ना को एक टीम के रूप में खेलने के लिए जोर देने पर लंदन ओलंपिक से बाहर होना पड़ सकता है क्योंकि अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) की चयन समिति ओलंपिक पुरुष युगल प्रतियोगिता में सिर्फ एक जोड़ी भेजेगी और लिएंडर पेस उसकी पहली पसंद हैं।
     
समिति की बैठक चल रही है लेकिन एआईटीए ने साफ कर दिया है कि पेस टीम का हिस्सा होंगे। एक अन्य स्थान की पेशकश महेश भूपति और रोहन बोपन्ना को की गई थी लेकिन दोनों ने एक साथ जोड़ी बनाने पर जोर दिया और पेस के साथ मिलकर जोड़ी बनाने से इनकार कर दिया।
     
एआईटीए के सूत्रों ने कहा कि उन्होंने पेस के साथ जोड़ी बनाने के लिए भूपति से बात की लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने बोपन्ना से बात की और उसने भी पेस के साथ खेलने से इनकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक एआईटीए पेस की जोड़ी सोमदेव देववर्मन या युकी भांबरी जैसे युवा खिलाड़ी के साथ बना सकता है।
     
सोमदेव कंधे की चोट के कारण लगभग 2012 सत्र की शुरूआत से प्रतिस्पर्धी टेनिस नहीं खेले हैं इसलिए उनकी तैयारी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। भूपति और बोपन्ना ने एआईटीए को साफ कर दिया है कि वे ओलंपिक में एक टीम के रूप में खेलना चाहते हैं और इसलिए उन्होंने साल की शुरूआत में जोड़ी बनाई थी।
    
पेस हालांकि एटीपी रैंकिंग में शीर्ष 10 में जगह बनाने के कारण पुरुष युगल ड्रॉ में सीधा प्रवेश पाने वाले एकमात्र भारतीय हैं। भूपति और बोपन्ना की संयुक्त रैंकिंग भी 26 है और वे आसानी से पुरुष युगल ड्रॉ में जगह बना सकते है लेकिन एआईटीए इनमें से एक की जोड़ी पेस के साथ बनाना चाहता है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°