इंग्लैंड को हराकर जर्मनी लगातार तीसरी बार फाइनल में लगातार तीसरी बार जर्मनी और आस्ट्रेलिया में खिताबी भिडंत पाक हाकी टीम प्रबंधन बर्खास्त, पूरी टीम का भी इस्तीफा शीर्ष टीमों के बाहर होने से भारतीय का पलड़ा भारी सुकना जमीन-घोटाला: रथ पर धोखे का इरादा रखने का आरोप बिना कड़ी मेहनत सब पा लेना चाहती है जनरेशन वाई आईपीएल-3 में फिर से चमकने को बेताब हैं यूसुफ पठान अमेरिकी अदालत ने खारिज की राणा की जमानत याचिका कनाडा से हारकर पाकिस्तान आखिरी स्थान पर जेमिमा ने पहचान-जताने की धुन में ट्विटर पर डाला पासपोर्ट
महान फुटबालर पेले और फ्रैंक बेकनबाउर दोनों का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका में इस साल होने वाले विश्व कप फुटबाल में कोई अफ्रीकी टीम विजेता बन सकती है।
ब्राजील की 1958, 1962 और 1970 की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य पेले ने बहुत पहले भविष्यवाणी की थी कि कोई अफ्रीकी टीम 2000 से पहले विश्व चैंपियन बन सकती है। उनकी यह भविष्यवाणी तो सच नहीं हुई लेकिन उनको लगता है कि इस महाद्वीप की कोई टीम इस बार जरूर चमत्कारिक परिणाम दे सकती है।
पेल ने कहा कि यह कहना मुश्किल है कि इस साल क्या होगा लेकिन हो सकता है कि हमें कुछ आश्चर्यजनक परिणाम देखने को मिले। अफ्रीकी टीमें कड़े ग्रुप में हैं लेकिन यदि वे नाकआउट चरण के लिए क्वालीफाई कर जाती हैं तो फिर तब निश्चित तौर पर हैरान करने वाला परिणाम मिलेगा।
पश्चिम जर्मनी की 1974 की चैंपियन टीम के कप्तान बेकनबाउर ने भी पेले की हां में हां मिलाई। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि कोई अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। घाना काफी मजबूत है। आइवरी कोस्ट की टीम भी मजबूत है जबकि दक्षिण अफ्रीका को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलेगा।

ई-मेल

लिखे (0)






