महीने के अंत तक नई पार्टी बना सकते हैं अमर उड़ीसा में आईपीएल टिकटों को लेकर उत्साह नहीं राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भिखारियों से मुक्त होगी दिल्ली नाइटराइडर्स का विजय अभियान जारी, मैथ्यूज फिर चमके संदेह के घेरे में शलाका सम्मान, साहित्यकार हुए लामबंद खिलाड़ियों को सजा देना जरूरी था: बट आईपीएल के मैचों में सट्टा खिलाने के आरोपी गिरफ्तार एएडी इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण स्थगित सोहराबुद्दीन मामले में फिर सुप्रीम कोर्ट जा सकती है सीबीआई दुबई में सात भारतीयों को सजा-ए-मौत का इंतजारः रिपोर्ट
हाकी इंडिया ने मंगलवार को सीनियर राष्ट्रीय टीम के कप्तान को बदलने की संभावना से इन्कार किया तथा खिलाड़ियों और कोच को इस महीने के अंत में शुरू होने वाले विश्व कप पर ध्यान देने की सलाह दी।
हाकी इंडिया के महासचिव नरिंदर बत्रा ने इस बात का खंडन किया कि टीम प्रबंधन 28 फरवरी से 13 मार्च तक होने वाले विश्व कप के लिए राजपाल सिंह की बजाय प्रभजोत सिंह को कप्तान बनाने के पक्ष में है। बत्रा ने कहा कि हमें टीम से कोई पत्र नहीं मिला है जिसमें राजपाल की जगह प्रभजोत को कप्तान बनाने की बात की गई हो लेकिन मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि चयनकर्ताओं का फैसला अंतिम है तथा राजपाल ही टीम के कप्तान बने रहेंगे।
उन्होंने कहा कि सभी चयनकर्ता पूर्व खिलाड़ी और अनुभवी पेशेवर है और उन्होंने राजपाल को विश्व कप में भी कप्तान बनाए रखने का फैसला किया है। वह मुख्य कोच जोस ब्रासा ही थे जिन्होंने राजपाल को कप्तान नियुक्त किया था तथा टीम प्रबंधन में उनकी कप्तानी को लेकर कोई मतभेद नहीं है।
बत्रा ने कहा कि खिलाड़ियों और कोच को तकनीकी मामलों में दखलदांजी नहीं देनी चाहिए। खिलाड़ियों का काम है कि वे सुनिश्चित करें कि भारत विश्व कप जीते और कोच का काम उन्हें गाइड करना है।

ई-मेल

लिखे (0)






