फल, सब्जियां महंगी, खाद्य मुद्रास्फीति बढ़कर 10.86 प्रतिशत पाकिस्तानी क्रिकेटर के पास मिली स्टिंग की नकदी: रिपोर्ट पुलिसकर्मियों को छुडा़ने में पूरा समर्थन दे रहा है केन्द्र दिल्ली में डेंगू के प्रकोप पर आजाद ने की बैठक पीओके में चीन: भारत ने कराया अपनी चिंता से अवगत मारे गए बंधक पुलिसकर्मी की शिनाख्त ल्यूकास के रूप में पुलिसकर्मियों में ल्यूकास का शव मिला, इंस्पेक्टर का पता नहीं भ्रष्टाचार मामले में केतन देसाई के खिलाप पेशी वारंट जारी लंदन में पीटने से हुई थी भारतीय दुकानदार की मौत आर्थिक संकट से जूझ रहा है तालिबान: अमेरिकी जनरल
भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी और सुब्रत राय लीवरपूल फुटबाल क्लब में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की होड़ में है। इस मशहूर क्लब पर 23 करोड़ 70 लाख पाउंड का कर्ज है। फिलहाल अमेरिका के जार्ज जिलेट और टाम हिक्स इसके मालिक हैं जिन्होंने फरवरी 2007 में यह क्लब खरीदा था।
द टाइम्स के अनुसार इंग्लिश फुटबाल के इतिहास में सबसे कामयाब क्लबों में शुमार लीवरपूल पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और दुनिया के सातवें सबसे अमीर इंसान अंबानी की नजरें हैं। दिल्ली में संपर्क करने पर रिलायंस के प्रवक्ता ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि हम लीवरपूल के लिए बोली नहीं लगा रहे। राय के सहारा समूह की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। बताया जाता है कि राय और अंबानी ने मिलती जुलती बोली लगाई है।
लीवरपूल के मुख्य कार्यकारी क्रिस्टियन पर्सलो ने इस खबर का खंडन किया लेकिन टाइम्स ने बताया कि प्रक्रिया नवंबर में ही शुरू हो गई थी और प्रारंभिक स्तर की बातचीत भी हो चुकी है। जिलेट और हिक्स के बीच मतभेदों और दर्शकों की घटती रूचि के कारण इन अफवाहों को बल मिलने लगा है कि अंतरराष्ट्रीय खरीददार क्लब के लिए बोली लगाएंगे।

ई-मेल

लिखे (0)









