इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण रहा नाकाम
वनडे रैंकिंग में धोनी के करीब पहुंचे हसी
वीरू के वज्र से रायल्स ध्वस्त
कुछ समय और झेलनी पड सकती है महंगाई: प्रणब आईपीसीसी प्रमुख का पद नहीं छोड़ेंगे पचौरी अगली सचिव स्तरीय वार्ता इस्लामाबाद में होने के संकेत लखनऊ में बसपा की रैली ने जनता को किया परेशान हरित न्यायाधिकरण बनाने वाला भारत दुनिया का पहला देश! विजेन्द्र, दिनेश सुरंजय और परमजीत फाइनल में
नरेंद्र मोदी से जुड़े मामले पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
करमजीत सिंह ने मलेशियाई रैली चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में अपनी जीएसआर पेनजाइल रेसिंग टीम को आसान जीत दिला दी।
सरकारी संवाद समिति बरनामा ने बताया कि मलेशिया-थाइलैंड सीमा पर पडांग बेसर शहर के समीप चली रही इस रैली में करमजीत ने रविवार को पहले दिन अपनी मित्सुबिशी लांसर इवो के जरिए बढ़त ले ली।
करमजीत ने अपने सहयोगी जगदेव सिंह के साथ दो घंटे 23 मिनट 27 सेकंड का समय लेते हुए हमवतन और जीएसआर पेनजाइल रेसिंग टीम के ही गुनासेलन राजू और उनके सहयोगी इजवान अबदुल्ला से दस सेकेंड पहले रेस समाप्त कर ली।
भारत के अजरुन राव अरुर और उनके सहयोगी मुसा शरीफ ने दो घंटे 38 मिनट 29 सेकेंड का समय निकालकर मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहे। बारिश की वजह से फिसलन वाले ट्रैक पर संपन्न इस चैंपियनशिप में कुल 25 कारों ने हिस्सा लिया।
पेशवर रैली ड्राइवर करमजीत ने 2001 में एशिया प्रशांत रैली चैंपियनशिप और 2002 में एफआईए प्रोडक्शन कार वर्ल्ड चैंपियनशिप सहित 2002 और 2004 के एफआईए एशिया प्रशांत रैली चैंपियनशिप जीता है।

ई-मेल

लिखे (0)






