मयप्पन CSK के CEO नहीं: इंडिया सीमेंट्स
मयप्पन CSK के CEO नहीं: इंडिया सीमेंट्स
मोदी बोले, संप्रग का प्याला भ्रष्टाचार से भरा हुआ
ब्रिटिश सैनिक की हत्या के मामले में 2 और गिरफ्तार किडनैपिंग केस में बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान फरार घोषित
श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी जज, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद
आर्मस्ट्रांग पर डोपिंग के आरोप, छिन सकते हैं खिताब
आस्टिन, एजेंसी
First Published:14-06-12 03:27 PM
Last Updated:14-06-12 04:11 PM
अमेरिकी डोपिंग निरोधक एजेंसी ने सात बार के टूर दे फ्रांस विजेता लांस आर्मस्ट्रांग के खिलाफ डोपिंग के आरोप लगाए हैं। आरोप साबित होने पर आर्मस्ट्रांग साइकिलिंग रेस में मिले खिताब गंवा सकते हैं।
आर्मस्ट्रांग को यदि प्रतिबंधित दवाओं के सेवन का दोषी पाया गया तो उन पर आजीवन प्रतिबंध भी लग सकता है। इससे वह ट्रायथलन में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। पिछले साल साइकिलिंग को अलविदा कहने के बाद वह ट्रायथलन से जुड़े थे।
आर्मस्ट्रांग ने एक बयान में इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके खिलाफ आपराधिक जांच का दो साल पुराना मामला बंद होने के बाद ही ये आरोप लगाए गए जिससे साजिश की बू आती है।
इन आरोपों के बारे में सबसे पहले वाशिंगटन पोस्ट ने खबर दी थी। अमेरिकी डोपिंग निरोधक एजेंसी ने पत्र लिखकर आर्मस्ट्रांग को आरोपों के बारे में बताया। इसमें कहा गया कि वे आर्मस्ट्रांग की विजेता टीमों के मैनेजर जोहान ब्रूनील, टीम डॉक्टर प्रेडो सेलाया और लुईस गारिशिया डेल मोरेल, टीम ट्रेनर पेपे मार्टिन और सलाहकार डॉक्टर मिशेल फेरारी के खिलाफ भी डोपिंग के आरोप तय कर रहे हैं।
इसमें आरोप लगाया गया है कि आर्मस्ट्रांग ने खून की मात्रा बढ़ाने वाले ईपीओ का इस्तेमाल किया और उसे बढ़ावा दिया। इसमें यह भी कहा गया कि आर्मस्ट्रांग की टीमों की जांच के बाद आरोप तय किए गए हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
