फोटो गैलरी

Hindi Newsभारतीय महिला हॉकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए रवाना

भारतीय महिला हॉकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए रवाना

मलेशिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय महिला हाकी टीम 23 जुलाई से शुरू हो रहे 20वें राष्ट्रमंडल खेलों के लिए आज एडिनबर्ग रवाना हो गई।     राष्ट्रमंडल...

भारतीय महिला हॉकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए रवाना
एजेंसीWed, 09 Jul 2014 02:32 PM
ऐप पर पढ़ें

मलेशिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय महिला हाकी टीम 23 जुलाई से शुरू हो रहे 20वें राष्ट्रमंडल खेलों के लिए आज एडिनबर्ग रवाना हो गई।
   
राष्ट्रमंडल खेलों से पहले मलेशिया को सीरीज़ में 6-0 से हराने वाली भारतीय टीम 24 जुलाई को पहले मैच में कनाडा से खेलेगी। इसके बाद उसे न्यूजीलैंड, त्रिनिदाद और टोबैगो और दक्षिण अफ्रीका से खेलना है। अनुभवी कप्तान रितुरानी और उपकप्तान दीपिका कुमारी को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
    
रितु ने कहा कि टीम ने अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया है। मलेशिया में मिली कामयाबी से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा है जिससे उन्हें बड़ी चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी। उसने कहा कि हम पिछली बार सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सके थे लेकिन इस बार हमारी नजरें पदक पर है।
    
टीम ने पटियाला में अभ्यास शिविर में भाग लिया और अब एडिनबर्ग तथा ग्लास्गो में अभ्यास करेंगी। राष्ट्रमंडल खेलों में दस टीमों को दो समूहों में बांटा गया है। भारत को कनाडा, न्यूजीलैंड, त्रिनिदाद और टोबैगो और दक्षिण अफ्रीका के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें