फोटो गैलरी

Hindi Newsविदेशी कोचों से भारतीय हॉकी का भला नहीं हो रहा: पिल्लै

विदेशी कोचों से भारतीय हॉकी का भला नहीं हो रहा: पिल्लै

भारतीय हॉकी कप्तान धनराज पिल्लै ने कहा कि वह भारतीय टीम के लिए विदेशी कोच रखने के खिलाफ हैं क्योंकि इससे हमारी हॉकी का कोई भला नहीं हो रहा। पिल्लै ने कहा कि भारतीय हॉकी का स्तर गिर रहा है क्योंकि...

विदेशी कोचों से भारतीय हॉकी का भला नहीं हो रहा: पिल्लै
एजेंसीWed, 02 Jul 2014 07:13 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय हॉकी कप्तान धनराज पिल्लै ने कहा कि वह भारतीय टीम के लिए विदेशी कोच रखने के खिलाफ हैं क्योंकि इससे हमारी हॉकी का कोई भला नहीं हो रहा। पिल्लै ने कहा कि भारतीय हॉकी का स्तर गिर रहा है क्योंकि विदेशी कोच भारतीय खिलाड़ियों की ताकत और कमजोरियों से वाकिफ नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय कोच विदेशियों से अच्छा काम कर सकते है क्योकि उन्हें हमारे खिलाड़ियों की ताकत और कमजोरियां पता है। पिल्लै ने कहा कि मैं अधिकारियों से भारतीय कोच नियुक्त करने के बारे में 2004 से कह रहा हूं और मेरा मानना है कि उन्हें थोड़ा समय देना चाहिए। वह यहां गुजरात सरकार के प्रतिभा खोज कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। उन्होंने प्रदेश के करीब 150 युवा लड़कों और लड़कियों से मुलाकात की।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें