शुक्रवार, 12 मार्च, 2010 | 00:28 | IST
  RSS | 
Site Image Loading
Image Loading
Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
ब्रासा प्रभजोत को टीम की कमान सौंपने पर अड़े: सूत्र
चेन्नई, एजेंसी
First Published:07-02-10 09:25 PM
Last Updated:07-02-10 09:26 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ-

भारतीय हाकी टीम में कप्तानी का विवाद पर संकट गहरा गया है क्योंकि मुख्य कोच जोस ब्रासा प्रभजोत सिंह को विश्व कप टीम की कमान सौंपने पर अड़े हैं।

टीम से जुड़े सूत्रों ने कहा कि ब्रासा ने प्रभजोत को रविवार को मिलने के लिए बुलाया और मौजूदा मामले पर चर्चा की। प्रभजोत ब्रासा के आश्वासन के बाद पंजाब चले गए थे। सूत्रों ने कहा कि ब्रासा ने प्रभजोत को कहा कि वही कप्तान रहेगा, चाहे कुछ भी हो जाए। उन्होंने कहा कि वह (ब्रासा) अपने वादे पर कायम रहेंगे और विश्व कप के लिए प्रभजोत टीम का कप्तान होगा।
 
सूत्रों ने कहा कि प्रभजोत को अगर कप्तान नहीं बनाया गया तो वह शायद शिविर छोड़ सकता है और विश्व कप में खेलने से भी इंकार कर सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि राजपाल सिंह को टीम का कप्तान बरकरार रखने के हाकी इंडिया के फैसले से काफी खिलाड़ी नाखुश हैं क्योंकि ब्रासा ने उन्हें कह दिया था कि प्रभजोत ही 28 फरवरी से 13 मार्च तक होने वाले विश्व कप में टीम की अगुवाई करेगा।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ- share   स्टोरी का मूल्याकंन
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
sky
साफ
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
  : 06:36 AM
  : 18:27 PM
  : 34%
अधिकतम
तापमान
30.5°
.
|
न्यूनतम
तापमान
14.5°