ब्रेकिंग
भारत ने सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का गोवा तट से सफल परीक्षण किया
अमेरिका और जापान महिला फुटबाल के फाइनल में
लंदन, एजेंसी
First Published:07-08-12 03:38 PM
अमेरिका और जापान ने यहां अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों की कड़ी चुनौती पार करके ओलंपिक महिला फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
अमेरिका ने तीन बार पिछड़ने के बावजूद अंतिम क्षणों में गोल करके कनाडा को 4-3 से हराया जबकि जापान ने फ्रांस को 2-1 से शिकस्त दी। पिछले साल विश्व कप फाइनल में भी ये दोनों टीमें आमने सामने थी और तब जापान ने खिताब जीता था।
अमेरिका की कनाडा पर जीत हालांकि विवादास्पद रही। कनाडा ने क्रिस्टीन सिनक्लेयर की हैट्रिक से तीन बार बढ़त बनायी लेकिन अमेरिका ने मेगान रैपिनो के दो गोल तथा एबी वामबाच के विवादास्पद पेनल्टी पर किये गये गोल से बराबरी की। अलेक्स मोर्गन ने इसके बाद अतिरिक्त समय के इंजुरी टाइम में गोल करके अमेरिका को जीत दिलायी।
दूसरी जापान अब लगातार विश्व कप और ओलंपिक खिताब जीतने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनने की राह पर है। इससे पहले अमेरिका ऐसा कारनामा कर चुका है। फ्रांस के खिलाफ जापान ने अपना दबदबा बनाये रखा। उसकी तरफ से यकी ओगिमी और मिजुहो साकागुची ने गोल किये। फ्रांस के लिये एकमात्र गोल 76वें मिनट में इयुगेनी ले सोमार ने किया।
00

अमेरिका| जापान| ओलंपिक| महिला फुटबाल| फाइनल|
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
