मंगलवार, 18 जून, 2013 | 10:54 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
हमने बोनस खराब कर दिया : युवेंट्स कोच
रोम, एजेंसी
First Published:03-05-12 05:33 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
इटैलियन लीग क्लब युवेंट्स के मुख्य कोच एंटोनियो कोंते ने स्वीकार किया है कि उनकी टीम ने लेसी के खिलाफ घर में हुए मुकाबले के दौरान 1-1 से ड्रॉ खेलकर बोनस हासिल करने का मौका बेकार कर दिया।

लेसी को हराकर कोंते की टीम तालिका में तीन अंक की बढ़त हासिल कर सकती थी लेकिन ड्रॉ ने उसका काम खराब कर दिया है और अब दूसरे स्थान पर काबिज टीम की तुलना में उसके सिर्फ एक अंक अधिक रह गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कोंते के हवाले से लिखा है कि यही फुटबॉल है। हमारे लिए यह ड्रॉ दुखदायी है। हमारे लिए इस तरह का मौका पहली बार नहीं आया है। हम इस मैच के जरिए अपनी स्थिति मजबूत कर सकते थे लेकिन ड्रॉ ने हमारा काम खराब कर दिया।

कोंते ने कहा कि उनके खिलाड़ियों के लिए इटैलियन लीग खिताब जीतना एक सपना है लेकिन इस सपने को पूरा करने के लिए अगले दो सप्ताह तक अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। युवेंट्स इटेलियन लीग में 36 मैचों से अजेय है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°