फोटो गैलरी

Hindi Newsकमर की हड्डी लगाकर नाक को आकर्षक और सुन्दर बनाया

कमर की हड्डी लगाकर नाक को आकर्षक और सुन्दर बनाया

पीजीआई के डॉक्टरों ने देवरिया की रतिका (18) के कमर की हड्डी लगाकर नाक को आकर्षक और सुन्दर बना दिया। अब वो सामान्य लड़कियों की तरह सुन्दर दिखने लगी है। यह कास्मेटिक राइनोप्लास्टी सर्जरी के जरिए संभव...

कमर की हड्डी लगाकर नाक को आकर्षक और सुन्दर बनाया
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 29 Jan 2017 06:36 AM
ऐप पर पढ़ें

पीजीआई के डॉक्टरों ने देवरिया की रतिका (18) के कमर की हड्डी लगाकर नाक को आकर्षक और सुन्दर बना दिया। अब वो सामान्य लड़कियों की तरह सुन्दर दिखने लगी है। यह कास्मेटिक राइनोप्लास्टी सर्जरी के जरिए संभव हुआ है। इस तकनीक शनिवार को पीजीआई प्लास्टिक सर्जरी विभाग में कार्यशाला में 20 से अधिक प्लास्टिक सर्जनों को तकनीक को दिखाया।

सर्जरी विभाग के डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. अंकुर भटनागर, और बंगलुरू की डॉ. करिश्मा ने यह सर्जरी की है। डॉ. श्री अग्रवाल ने बताया कि रतिका की नाक दबी हुई थी। सर्जरी के जरिए रतिका की कमर की हड्डी का कुछ हिस्सा निकाल कर उसके नाक लगाया गया और नाक को सही आकार दिया गया। अब उसकी नाक सामान्य लड़कियों की तरह हो गई। उन्होंने कहा कि लोगों में अधिक लंबी, छोटी, फैली, टेढ़ी नाक और बड़े नासा-छिद्र चेहरे की सुन्दरता बिगाड़ देते हैं। यदि नाक के आकार को लेकर चिंतित हैं तो कॉस्मेटिक नोज रीशेपिंग (राइनोप्लास्टी) सर्जरी के जरिए नाक को रीशेप किया जा सकता है। चेहरे की खूबसूरती सामान्य लोगों की तरह हो सकती है। डॉक्टरों ने कहा कि नाक के आकार को छोटा या बड़ा किया जा सकता है। इसके अलावा फैले हुए नोजट्रिल्स, नुकीली टिप, नासल ब्रिज पर हम्प आदि का आकार भी सही किया जा सकता है।

सर्जरी के बाद नाक का आकार सामान्य हो जाता है
इस सर्जरी के बाद नाक को चेहरे के दूसरे हिस्सों के साथ संतुलित करना व अनुपात में लाया जाता है। पूरी तरह से हीलिंग के बाद चेहरे में निखार आ जाता है। नाक की सर्जरी के बाद व्यक्ति उसी दिन घर जा सकता है। वो सामान्यतया काम काज भी कर सकता है। नाक पर 8 से 10 रोज बैंडेज लगाने के बाद निकाल दिया जाता है। उसके बाद लोग नाक की सर्जरी को पहचान नहीं पाते हैं।

एक वर्ष का वक्त लगता है
नोज रीशेपिंग के बाद नाक ओर उसके आस-पास के हिस्सों में सूजन रहती है। यह धीरे-धीरे कम होती है लेकिन नाक के भीतरी हिस्से की स्वेलिंग पूरी तरह से ठीक होने में आठ से 12 महीने तक का समय लग सकता है।

दूसरे के जैसी नाक संभव नहीं
डॉक्टर राजीव अग्रवाल ने बतया कि किसी दूसरे व्यक्ति या मॉडल के जैसी नाक का आकार सर्जरी द्वारा संभव नहीं है। क्योंकि हर चेहरे की आतंरिक बनावट और हड्डियों का आकार अलग-अलग होता है। लिहाजा नाक की सर्जरी तभी कराएं, जब आप नाक के आकार में सुधार चाहते हो न कि किसी दूसरे की नाक के जैसी कॉपी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें