फोटो गैलरी

Hindi Newsडेंगू से मौतों व सफाई न होने से नाराज लोगों ने पार्षद का पुतला फूंका

डेंगू से मौतों व सफाई न होने से नाराज लोगों ने पार्षद का पुतला फूंका

डेंगू से मौतों व सफाई न होने से नाराज लोगों ने पार्षद का पुतला फूंका-लाला लाजपत राय वार्ड में लोगों ने पार्षद पति पर लगाया गम्भीर आरोपलखनऊ। प्रमुख संवाददाता विकास नगर, इन्दिरानगर व अलीगंज के विभिन्न...

डेंगू से मौतों व सफाई न होने से नाराज लोगों ने पार्षद का पुतला फूंका
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 25 Sep 2016 09:04 PM
ऐप पर पढ़ें

डेंगू से मौतों व सफाई न होने से नाराज लोगों ने पार्षद का पुतला फूंका-लाला लाजपत राय वार्ड में लोगों ने पार्षद पति पर लगाया गम्भीर आरोपलखनऊ। प्रमुख संवाददाता विकास नगर, इन्दिरानगर व अलीगंज के विभिन्न इलाकों में डेंगू से हो रही मौतों पर रविवार को यहां के लोगों के सब्र ने जवाब दे दिया। इन्दिरानगर के बस्तौली व लवकुशनगर के लोगों ने इन्दिरानगर बी ब्लाक चौराहा जाम कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंच गयी। उधर अलीगंज में लोगों ने लालालाज पत राय वार्ड की पार्षद के घर का घेराव किया तथा उनका पुतला जलाया। यहां लोगों का कहना था कि क्षेत्रीय पार्षद से सफाई करने के लिए कहने पर उनके पति गुंडई पर उतारू हो जाते हैं। लोगों ने पार्षद शोभा का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इन्दिरानगर के बस्तौली गांव में रविवार को एक महिला की डेंगू से मौत हो गयी। इसके बाद यहां के लोगों आक्रोशित हो गए। तमाम महिलाओं के साथ लोग यहां इन्दिरानगर के बी ब्लाक चौराहे पर पहुंच गए और सड़क जाम कर दिया। लोगों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना था कि नगर निगम की ओर से यहां न तो सफाई करायी जा रही है न फागिंग हो रही है। इसकी वजह से यहां लोगों की मौत हो रही है। लोगों के सड़क जाम करने की जानकारी मिलते ही एसीएम व क्षेत्र के पूर्व पार्षद दिलीप श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए। दिलीप ने लोगों को समझा बुझाकर शान्त कराया। शाम को इलाके में फागिंग करायी गयी। साफ सफाई भी हुई। उधर दूसरी तरफ अलीगंज में लालालाजपत राय वार्ड के बटहा-सबोली समेत कई इलाकों के लोगों ने क्षेत्रीय पार्षद के घर के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि पूरे गांव में गन्दगी काफी ज्यादा है। नालियां कूड़े से पटी हुई हैं। सफाई कर्मी भी नहीं आते है। पार्षद पति का रवैया भी लोगों के प्रति गैरजिम्मेदाराना है। प्रदर्शन में शामिल शैलेंद्र वर्मा व फूलमती रावत ने बताया कि पार्षद शोभा सिंह स्वर्णकार के पति शैलेन्द्र स्वर्णकार सफाई की बात कहने पर गुंडई पर उतारू हो जाते है। फरियादियों को धमकाना शुरू कर देते है। बटहा गाँव निवासी यशोदा राजपूत बताती है कि डेंगू के चलते क्षेत्र में पांच मौते हो चुकी है। एक दिन पहले ही अजय मिश्रा नामक शख्स ने डेंगू के चलते दम तोड़ दिया था। करीब एक दर्जन लोग डेंगू की चपेट में हैं। स्थानीय लोग पार्षद के घर क्षेत्र की सफाई की बात कहने गए थे, लेकिन पार्षद ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। नाराज लोगों ने कुर्सी रोड पर पार्षद का पुतला फूंका। पूर्व पार्षद शैलेन्द्र तिवारी ने कहा सफाई व फागिंग न होने से लोग परेशान हैं। उन्होंने मौके पर पहुंच कर लोगों को आश्वासन दिया। इस बारे में उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से बात की। प्रदर्शन में रवि चौहान, शैलेंद्र वर्मा, फूलमती, पुष्पा, उर्मिला, शिवपाल, अरुण, आनंद, पवन, सन्नी, समेत बड़ी सँख्या में लोग शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें