फोटो गैलरी

Hindi NewsCM अखिलेश ने बांटे विभाग- गायत्री से खनन छिना, मिला परिवहन

CM अखिलेश ने बांटे विभाग- गायत्री से खनन छिना, मिला परिवहन

लंबे इंतजार के बाद राज्यपाल राम नाईक ने नवरात्रि के पहले दिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रस्ताव पर मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया। बंटवारे में गायत्री प्रसाद प्रजापति से खनन विभाग छीन लिया...

CM अखिलेश ने बांटे विभाग- गायत्री से खनन छिना, मिला परिवहन
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 01 Oct 2016 10:08 PM
ऐप पर पढ़ें

लंबे इंतजार के बाद राज्यपाल राम नाईक ने नवरात्रि के पहले दिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रस्ताव पर मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया। बंटवारे में गायत्री प्रसाद प्रजापति से खनन विभाग छीन लिया गया है, उन्हें परिवहन दिया गया है। 

माना जा रहा है कि विभागों के बंटवारे में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फैसले पर ही पार्टी ने भी मुहर लगाते हुए सहमति दे दी थी। इसके बाद राज्यपाल को संस्तुति भेजी गई थी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 26 सितंबर 2016 को मंत्रिमण्डल का विस्तार किया था।

राज्यपाल ने मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को परिवहन विभाग दिया है। माना जा रहा है कि गायत्री के विभाग को लेकर पार्टी और सरकार में खींचतान चल रही थी। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने भी घोषणा की थी कि गायत्री को मंत्रिमंडल में वापस लिया जाएगा। इससे माना जा रहा था कि गायत्री के पास खनन महकमा बना रहेगा लेकिन मुख्यमंत्री ने उन्हें खनन महकमा नहीं दिया।

इसके अलावा मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय को इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, मंत्री शिवाकांत ओझा को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जियाउद्दीन रिज़वी को पशुधन, यासर शाह को कर एवं निबंधन (व्यापार कर) विभाग, रियाज अहमद को मत्स्य एवं सार्वजनिक उद्यम विभाग, रविदास मेहरोत्रा को परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, नरेन्द्र वर्मा को गन्ना विकास एवं चीनी मिलें विभाग, शंखलाल मांझी को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण एवं सैनिक कल्याण, अभिषेक मिश्रा को व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग आवंटित किया गया है।

इसके साथ ही राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर मंत्री महबूब अली को वर्तमान कार्यप्रभार के साथ लघु सिंचाई विभाग का कार्यभार अतिरिक्त कार्यभार के रूप में आवंटित कर दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें