फोटो गैलरी

Hindi Newsथाने में चली गोली, हेड मोहर्रिर गम्भीर

थाने में चली गोली, हेड मोहर्रिर गम्भीर

समथर थाने में अचानक चली गोली हेड मोहर्रिर के हाथ में जा धंसी। थाने के अंदर गोली चलने से हड़कंप मच गया। हेड मुहर्रिर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि गोली रिवाल्वर से...

थाने में चली गोली, हेड मोहर्रिर गम्भीर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 22 Oct 2016 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

समथर थाने में अचानक चली गोली हेड मोहर्रिर के हाथ में जा धंसी। थाने के अंदर गोली चलने से हड़कंप मच गया। हेड मुहर्रिर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि गोली रिवाल्वर से चलाई गई है।

बकेवर के ग्राम लखना में रहने वाले गणेश तिवारी (55) समथर थाने में काफी समय से हेड मोहर्रिर हैं। शनिवार को रोज की तरह वह थाने पहुंचे थे। थाने में कई अन्य पुलिस कर्मी ड्यूटी पर मौजूद थे। अचानक गोली चलने की आवाज गूंजी। इस पर पुलिस कर्मी व अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो उन्हें हेड मोहर्रिर घायल पड़े दिखे। उनके हाथ में गोली लगी थी। पुलिसकर्मियों ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष को दी। थानाध्यक्ष मनोज मिश्रा तुरन्त मौके पर पहुंचे और घायल हेड मोहर्रिर को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेजा जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेन्टर रेफर कर दिया।

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया कि गोली किसने चलाई। किसी ने जानबूझ कर गोली मारी या फिर धोखे से गोली चली। स्थानीय लोगों की मानें तो घटना के पीछे हेड मोहर्रिर का अपने ही साथी से विवाद है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें