फोटो गैलरी

Hindi Newsखेतों में मिला विशालकाय अजगर, जंगल में छोड़ा

खेतों में मिला विशालकाय अजगर, जंगल में छोड़ा

हमीरपुर। हिन्दुस्तान संवाद हमीरपुर में भरुआ सुमेरपुर के सइंगोहटा गांव में रविवार सुबह हाईवे किनारे अरतरा मोड़ के पास खेतों में विशालकाय अजगर के निकलने से पलेवा कर रहे किसानों में हड़कंप मच गया। वन...

खेतों में मिला विशालकाय अजगर, जंगल में छोड़ा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 06 Nov 2016 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

हमीरपुर। हिन्दुस्तान संवाद

हमीरपुर में भरुआ सुमेरपुर के सइंगोहटा गांव में रविवार सुबह हाईवे किनारे अरतरा मोड़ के पास खेतों में विशालकाय अजगर के निकलने से पलेवा कर रहे किसानों में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर बेतवा नदी की तलहटी के जंगलों में छोड़ा है।

रविवार सुबह 9 बजे इंगोहटा गांव में अरतरा मोड़ के पास हाईवे किनारे राजेश सिंह भदौरिया के खेत में लगभग 8 फीट लंबा अजगर देखा गया। इसे देख पलेवा कर रहे किसानों में हड़कंप मच गया। अजगर के निकलने की सूचना वन रेंज सुमेरपुर को दी गई। सूचना पाकर वन कर्मी भगवानदीन और गुलाब खान के साथ मौके पर गए और खेतों में भ्रमण कर रहे अजगर को पकड़कर बेतवा नदी के तलहटी के जंगलों में जाकर छोड़ दिया है। वन विभाग के दरोगा ध्रुवलाल ने बताया कि यह अजगर हल्के भूरे एवं सुनहरे रंग का है। इसकी लंबाई छह फीट से अधिक तथा आठ फीट से कम थी। इसका वजन करीब 40 किलो के आसपास रहा होगा। उन्होंने बताया कि इस तरह के अजगर यहां कम ही दिखाई देते हैं। सर्दियों का आगाज होने पर बाहर घूमने के लिए निकल आते हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि रविवार को मौसम में अचानक आए बदलाव से यह शिकार की तलाश में बाहर आ गया होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें