फोटो गैलरी

Hindi Newsमुलायम महागठबंधन में साथ आएं तो हर्ज नहीं: रघुवंश

मुलायम महागठबंधन में साथ आएं तो हर्ज नहीं: रघुवंश

बिहार में महागठबंधन से अलग हुए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव यदि उत्तर प्रदेश में साथ आते हैं तो महागठबंधन को कोई ऐतराज नहीं। यूपी के चुनाव में भी हम वोटों का बिखराव रोककर भाजपा को सरकार बनाने से रोक...

मुलायम महागठबंधन में साथ आएं तो हर्ज नहीं: रघुवंश
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 13 Dec 2015 10:02 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में महागठबंधन से अलग हुए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव यदि उत्तर प्रदेश में साथ आते हैं तो महागठबंधन को कोई ऐतराज नहीं। यूपी के चुनाव में भी हम वोटों का बिखराव रोककर भाजपा को सरकार बनाने से रोक सकते हैं। यह कहना है राष्ट्रीय जनता दल के उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह का।

रविवार को यहां ‘हिन्दुस्तान’ से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार में लोगों ने सांप्रदायिक ताकतों को नकार दिया। विकास के मुद्दे पर एकजुट होकर मतदान किया और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाई। मतदान से पहले ही मुलायम सिंह यादव ने गठबंधन से अलग होने का फैसला ले लिया था। हमें न उनके उस फैसले से नाराजगी है और न ही अगर वह महागबंधन में पुन: आएंगे तो कोई ऐतराज ही होगा।

मधेसी आंदोलन के सवाल पर उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत के बीच बेटी-रोटी और व्यापार का रिश्ता है। सब प्रभावित हो रहा है। नेपाल में 52 फीसदी मधेसी हैं। उनकी आबादी के हिसाब से नए संविधान में प्रतिनिधित्व नहीं है। नागरिकता में भी असमानता है। उच्च पदों पर उनके पहुंचने का अधिकार नहीं है। भारत से ब्याह कर नेपाल जाने वाली बेटियों को 15 साल बाद नागरिकता दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

भारत-नेपाल मैत्री यात्रा तीन चरणों में
उन्होंने बताया कि भारत-नेपाल मैत्री यात्रा तीन चरणों में होगी। पहले चरण में नेपाल से सटी बिहार की 700 किमी सीमा पर यह यात्रा पूरी हो चुकी है। दूसरे चरण में यूपी में 800 किमी दूरी में यह यात्रा होगी, जिसकी शुरुआत हो गई है। तीसरे चरण में देश के अन्य हिस्सों में जहां की सीमाएं नेपाल से जुड़ी हैं, 300 किमी भारत-नेपाल मैत्री यात्रा चलेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें