फोटो गैलरी

Hindi NewsGOPALGANJ : गोपालगंज में 24 वीं राज्यस्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस आज से

GOPALGANJ : गोपालगंज में 24 वीं राज्यस्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस आज से

शहर के एसएस गर्ल्स स्कूल में 22 अक्टूबर से 24 वीं राज्यस्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम शुरू होगा। कार्यक्रम 24 अक्टूबर तक चलेगा। जिले में पहली बार राज्यस्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान...

GOPALGANJ :  गोपालगंज में 24 वीं राज्यस्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस आज से
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 21 Oct 2016 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के एसएस गर्ल्स स्कूल में 22 अक्टूबर से 24 वीं राज्यस्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम शुरू होगा। कार्यक्रम 24 अक्टूबर तक चलेगा। जिले में पहली बार राज्यस्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन हो रहा है। इसमें सूबे के 36 जिलों के 250 बाल विज्ञान अपने मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ शामिल हो रहे हैं। शिक्षकों के मार्गदर्शन में बाल विज्ञानी अपना हुनर दिखायेंगे। 22 अक्टूबर को उद्घाटन समारोह के बाद प्रतिभागी बाल विज्ञानी छह सामान्तर कक्षों में अपनी-अपनी परियोजना प्रस्तुत करेंगे। इनकी शोध परियोजनाओं के मूल्यांकन के लिए मूल्यांकनकर्ताओं की टीम बनाई गई है। इस दिन शाम में बाल विज्ञानियों का वरिष्ठ वैज्ञानियों के साथ फेस टू फेस कार्यक्रम होगा। वहीं, शाम में स्थानीय कलाकार सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। जिला संयोजक श्रीराम पांडेय ने बताया कि आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। उद्घाटन समारोह को पूर्व मंत्री संजय पासवान, महाचंद्र प्रसाद सिंह, विधायक रामसेवक सिंह, सुभाष सिंह, एमएलसी आदित्य नारायण पांडेय, जिला परिषद् अध्यक्ष मुकेश पांडेय व नगर परिषद् अध्यक्ष संजू देवी के अलावा जिलाधिकारी भी संबोधित करेंगे।

दूसरे दिन दो सत्रों में परियोजना की प्रस्तुति

कार्यक्रम के दूसरे दिन यानी 23 अक्टूबर को बाल विज्ञानी दो सत्रों में परियोजना की प्रस्तुति करेंगे। इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नावाचार-सतत् विकास के लिए है। इसके अतिरिक्त सात उपविषयों पर छात्र-छात्रायें परियोजना प्रस्तुत करेंगे। इसी दिन यहां क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जायेगा। इसमें स्थानीय हाई सह प्लस टू स्कूलों के छात्र-छात्रायें भी शामिल होंगे। शाामें फेस टू फेस कार्यक्रम होगा। साथ में, बाल विज्ञानी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे। 24 अक्टूबर को भ्रमण कार्यक्रम के बाद राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का समापन हो जायेगा। चयनित 50 बाल विज्ञाानियों को पुरस्कृत किया जायेगा। इनमें से 30 बाल विज्ञानियों को राष्ट्रीयस्तर की बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए भेजा जायेगा।

परियोजना प्रस्तुति को ये हैं सात उपविषय:1.प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन,खाद्य सामग्री एवं कृषि,ऊर्जा,स्वास्थ्य, साफ-सफाई एवं पोषण,हमारी जीवनशैली एवं आजीविका,आपदा प्रबंधन,पारंपरिक ज्ञान प्रणाली

बाल विज्ञानियों के पहंुचने से गुलजार हुआ स्कूल कैंपस

गोपालगंज। शनिवार से एसएस गर्ल्स स्कूल में शुरू होने वाले राज्यस्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों से बाल विज्ञान शुक्रवार को ही पहंुचने लगे। बाल विज्ञानियों के पहंुचने से स्कूल कैंपस गुलजार हो गया। बाल विज्ञान अपने-अपने मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ पहंुचे हैं। कार्यक्रम में शाामिल होने को लेकर इनका उत्साह देखते बनता है। उधर, संयोजक के साथ-साथ कार्यक्रम के सभापति धर्मनाथ प्रसाद तिवारी, प्राचार्या आशा देवी, उमेशचंद्र पांडेय, चंद्रशेखर दुबे, रामेश्वर उपाध्याय, शिवेन्द्र कुमार, नवनीत कुमार मिश्रा, जमशेद आलम, राजीव लोचन ओझा, बीके सिंह, अनिल कुमार सिंह, विजय कुमार यादव, डॉ. सुशील कुमार सिंह, नीलमणि शाही , जयराम यादव, रमेश सिंह सहित अन्य लोग व्यवस्था को लेकर जुटे दिखे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें