फोटो गैलरी

Hindi Newsबोधगया में बंद रहा पैक्स गोदाम, नहीं शुरू हुई धान की खरीदारी

बोधगया में बंद रहा पैक्स गोदाम, नहीं शुरू हुई धान की खरीदारी

एक संवाददाता फोटो न्यूज बोधगया। बोधगया प्रखंड के किसान धान की दौनी कर बेचने के लिए पैक्स गोदाम खुलने का इंतजार कर रहे हैं। गुरुवार से सभी पैक्स गोदामों पर धान की खरीदारी शुरू होनी थी। लेकिन पहले...

बोधगया में बंद रहा पैक्स गोदाम, नहीं शुरू हुई धान की खरीदारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 01 Dec 2016 06:22 PM
ऐप पर पढ़ें

एक संवाददाता फोटो न्यूज बोधगया। बोधगया प्रखंड के किसान धान की दौनी कर बेचने के लिए पैक्स गोदाम खुलने का इंतजार कर रहे हैं। गुरुवार से सभी पैक्स गोदामों पर धान की खरीदारी शुरू होनी थी। लेकिन पहले दिन प्रखंड में कोई पैक्स गोदाम नहीं खुला। किसान पूरे दिन पैक्स दुकान खुलने का इंतजार करते रहे। पड़रिया गांव में किसान दोपहर से शाम तक धान बेचने को लेकर प्रयासरत रहे। गांव में कई किसान ने बताया कि सरकार द्वारा धान खरीदारी की घोषणा कर दी जाती है। लेकिन हकिकत कुछ और है। पैक्सों पर समय से खरीदारी शुरू नहीं होने के कारण किसान को परेशानी होती है। अपने जरूरतों को पूरा करने के लिए किसान बाजार में कम दामों पर धान बेचने को विवश हैं। इसके साथ ही सरकार को धान खरीदारी के नियम में भी बदलाव करना चाहिए। धान की गुणवत्ता पर कीमत तय होना चाहिए। किसान को धान की कीमत और बोनस एक साथ मिलता तो ज्यादा बेहतर होता। बीडीओ अजय कुमार ने बताया कि धान क्रय के लिए सभी पैक्स अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है। मुक्कमल व्यवस्था नहीं होने के कारण पहले दिन धान की क्रय शुरू नहीं हो सकी। सभी पैक्सों पर धान की खरीद समय रहते शुरू कर दी जाएगी। किसान शिवनाथ यादव ने बताया कि दौनी कर 15 क्विंटल धान बेचने के लिए तैयार रखे हैं। गुरुवार को धान बेचने के लिए पैक्स गोदाम में गए लेकिन गोदाम नहीं खुलने के कारण वापस लौट जाना पड़ा।किसान रूपेश कुमार ने बताया कि पैक्स गोदाम खुलने का इंतजार है। इस बार एक सौ क्विंटल धान बेचना है। किसान कृष्णा साव ने बताया कि धान बेचना है। लेकिन सरकार को धान की तरह बाद में चावल भी खरीदना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें