फोटो गैलरी

Hindi Newsपूर्वा हवा के साथ बढ़ेगी ठंड, रहेगा कुहासा

पूर्वा हवा के साथ बढ़ेगी ठंड, रहेगा कुहासा

दरभंगा सहित उत्तर बिहार में पूर्वा हवा के साथ ठंड में बढ़ोतरी होगी। अगले पांच दिनों तक ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। इस बीच न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के...

पूर्वा हवा के साथ बढ़ेगी ठंड, रहेगा कुहासा
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 07 Dec 2016 06:12 PM
ऐप पर पढ़ें

दरभंगा सहित उत्तर बिहार में पूर्वा हवा के साथ ठंड में बढ़ोतरी होगी। अगले पांच दिनों तक ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। इस बीच न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह में कुहासा रहेगा। 11 नवम्बर तक मुख्यत: 5 से 7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्वा हवा चलने की संभावना है।

नोडल अधिकारी ए. सत्तार ने कहा कि किसान अगात बोयी गयी गेहूं की फसल जो 22-25 दिनों की हो गई हो, उसमें पहली सिंचाई अवश्य करें। सिंचाई के 1-2 दिनों बाद प्रति हेक्टेयर 30 किलोग्राम नेत्रजन उर्वरक का व्यवहार करें। किसान प्राथमिकता देकर 10 दिसम्बर तक सिंचित एवं सामान्य समय वाली गेहूं की किस्मों की बुआई अवश्य कर लें। गन्ना की रोपाई के लिए स्वस्थ बीज का चयन करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें