फोटो गैलरी

Hindi Newsधनबाद साहिबगंज में 1000-500 के नोटों के बाद अब नमक बना आफत

धनबाद साहिबगंज में 1000-500 के नोटों के बाद अब नमक बना आफत

हजार 500 के नोटों के बाद अब नमक लोगों की परेशानी का कारण बना है। नमक की कीमतें बढ़ाई जाने की अफवाह के बीच शनिवार को साहिबगंज में 40 से ₹50 तक प्रति किलो नमक बिका। मालूम हो कि शुक्रवार रात से इस तरह...

धनबाद साहिबगंज में 1000-500 के नोटों के बाद अब नमक बना आफत
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 12 Nov 2016 01:10 PM
ऐप पर पढ़ें

हजार 500 के नोटों के बाद अब नमक लोगों की परेशानी का कारण बना है। नमक की कीमतें बढ़ाई जाने की अफवाह के बीच शनिवार को साहिबगंज में 40 से ₹50 तक प्रति किलो नमक बिका। मालूम हो कि शुक्रवार रात से इस तरह की अफवाहें जोर पकड़ रही थीं। नमक की कीमतों में बढ़ोतरी की खबर आने के बाद केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने यह स्पष्ट भी किया था कि कोई बढ़ोतरी नहीं होने वाली। देश में नमक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में जागरुकता का अभाव दिखा और वहां इन अफवाहों को स्थानीय दुकानदारों ने खूब भुनाया। लोग 5 गुनी कीमतों पर नमक खरीद कर ले जाते दिखे। साहिबगंज के उधवा में 50 रुपए प्रति किलो के हिसाब से लोगों ने नमक की पूरी बोरी खरीद ली। इधर धनबाद के वासेपुर में भी अफवाहों का बाजार गर्म रहा। यहां भी लोगों ने ऊंची कीमतें देकर नमक के पैकेट अपने घरों में स्टॉक कर लिए। मामले में साहिबगंज जिला प्रशासन का कहना है कि स्थानीय लोगों को समझाया बुझाया जा रहा है। जांच की जा रही है। जो भी इन अफवाहों को फैलाने में लगे हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें