फोटो गैलरी

Hindi NewsAURANGABAD: अब हर घर की होगी यूनिक पहचान, तेजी से चल रहा है सर्वे का काम

AURANGABAD: अब हर घर की होगी यूनिक पहचान, तेजी से चल रहा है सर्वे का काम

नगर परिषद औरंगाबाद क्षेत्र में रहने वाले लोगों के घरों की अब विशिष्ट पहचान होगी। इसके अलावा घर का रास्ता भी मैप के जरिए देखा जा सकेगा। सीई इन सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड, माई मैप इंडिया के द्वारा सर्वे...

AURANGABAD: अब हर घर की होगी यूनिक पहचान, तेजी से चल रहा है सर्वे का काम
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 25 Oct 2016 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर परिषद औरंगाबाद क्षेत्र में रहने वाले लोगों के घरों की अब विशिष्ट पहचान होगी। इसके अलावा घर का रास्ता भी मैप के जरिए देखा जा सकेगा। सीई इन सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड, माई मैप इंडिया के द्वारा सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है।

33 वार्ड में चल रहा है सर्वे का काम

नगर परिषद के 33 वार्ड में यह सर्वे चल रहा है। जानकारी के अनुसार करीब 40 हजार प्लॉट यहां है, जबकि 15 हजार होल्डिंग टैक्स देने वाले लोग हैं। कंपनी के प्रतिनिधि वार्ड में घूम-घूमकर घरों का सर्वे कर रहे हैं। इस संबंध में सुपरवाइजर कंचन कुमार ने बताया कि घरों का सर्वे करने की योजना नगर विकास आवास विभाग के द्वारा बनाई गई है। वे लोग किसी भी घर का सर्वे करने के बाद उसकी तस्वीर और जानकारी लेंगे। मकान मालिक का नाम पूछने के साथ ही अन्य जानकारी लेंगे और उसे दर्ज करेंगे। जानकारी दर्ज होने के बाद मकान मालिक की जानकारी नगर परिषद के पास होगी और कभी भी उस जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।

खाली प्लॉटों की मिलेगी जानकारी

यदि किसी व्यक्ति ने अभी यूनिक नंबर ले लिया और बाद में उस घर में बंटवारा हुआ तो, जो यूनिक नंबर उन्हें दिया गया है उसी के आगे का एक विशेष नंबर उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस सर्वे की खास बात यह है कि मकान मालिक के खाली प्लाटों की भी जानकारी इसमें दर्ज होगी और मकान के आसपास जो खाली प्लॉट है उनकी भी जानकारी दर्ज की जाएगी। इससे यह पता चल पाएगा कि नगर परिषद में फिलहाल कितनी जमीन खाली है और कितनी जमीन भरी हुई है। इसके साथ ही शहर पर बढ़ते दबाव की जानकारी इस सर्वे से पता चल सकेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें