फोटो गैलरी

Hindi News'चाचा' नेहरू को याद करने आनंद भवन पहुंचे स्कूलों के बच्चे

'चाचा' नेहरू को याद करने आनंद भवन पहुंचे स्कूलों के बच्चे

देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 52वीं पुण्यतिथि के मौके पर इलाहाबाद के तमाम बच्चों ने आनंद भवन पहुंचकर उनको याद किया। चाचा नेहरू के शहर में उनके पैतृक आवास में श्रद्धांजलि सभा का...

'चाचा' नेहरू को याद करने आनंद भवन पहुंचे स्कूलों के बच्चे
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 27 May 2016 02:22 PM
ऐप पर पढ़ें

देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 52वीं पुण्यतिथि के मौके पर इलाहाबाद के तमाम बच्चों ने आनंद भवन पहुंचकर उनको याद किया। चाचा नेहरू के शहर में उनके पैतृक आवास में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। स्कूलों के बच्चों ने देश भक्ति के गीत गाकर चाचा नेहरू को याद किया।

आनंद भवन में सुबह सात बजे से शुरू सभा में नन्हे-मुन्नों, शहरवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। देश भक्ति के गीतों के बीच लोगों ने चाचा नेहरू के चित्र पर फूल अर्पित किए और देश में शांति-अमन की कामना की।

स्वतन्त्रता की लड़ाई में देश को आजादी दिलाने और आजादी के बार देश को तरक्की की राह पर चलाने वाले चाचा नेहरू को शहरवासियों ने याद किया।

पं. नेहरू  की याद में दिनभर शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों और स्वतन्त्रता से जुड़े लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें