फोटो गैलरी

Hindi News झारखंड में बहुमत के करीब पहुंच सकती है भाजपा

झारखंड में बहुमत के करीब पहुंच सकती है भाजपा

झारखंड में होने वाले विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है जबकि सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा को सत्ता से बाहर होना पड़ेगा। एबीपी न्यूज और नीलसन के ओपिनियन पोल...

 झारखंड में बहुमत के करीब पहुंच सकती है भाजपा
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 21 Nov 2014 10:02 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में होने वाले विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है जबकि सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा को सत्ता से बाहर होना पड़ेगा।

एबीपी न्यूज और नीलसन के ओपिनियन पोल के मुताबिक झारखंड में भाजपा बहुमत के लिए जरूरी जादुई आंकड़े के करीब आ सकती है। इस पोल के मुताबिक भाजपा अकेले दम पर 30 सीटें जीत सकती है। जबकि उसके साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) 6 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं एक सीट भाजपा की सहयोगी एलजेपी भी जीत सकती है। पिछले विधानसभा चुनाव से तुलना करें तो भाजपा गठबंधन को 13 सीटों का लाभ हो सकता है।

इस पोल के आंकड़ों को मानें तो झामुमो को बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा। वह महज 7 सीटें ही जीत सकेगी यानी उसे 11 सीटों का नुकसान उठाना पड़ेगा। वहीं बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम को भी पिछले विधान सभा चुनाव की तुलना में 5 सीटों का नुकसान उठाना पड़ेगा वह सिर्फ 6 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी।

वहीं कांग्रेस के हक में अच्छी खबर है वह पिछले चुनाव की तुलना में दो सीटें ज्यादा जीतती हुई दिखाई दे रही है। कांग्रेस को 15 जदयू को 5 और राजद को 3 सीटों पर जीत मिल सकती है। पोल के मुताबिक भाजपा गठबंधन अपने दम पर सरकार नहीं बना पाएगी उसे अन्य या किसी और दल का सहयोग लेना ही पड़ेगा।

मुख्यमंत्री के तौर पर 35 फीसदी लोगों की पसंद के साथ भाजपा के अजरुन मुंडा लोगों की पहली पसंद हैं। 22 फीसदी के साथ भाजपा के यशवंत सिन्हा दूसरे नंबर पर हैं। भाजपा के रघुबर दास को 10 फीसदी लोग और जेएमएम के हेमंत सोरेन को 8 फीसदी लोग पसंद कर रहे हैं। वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कामकाज को 37 फीसदी लोग अच्छा या बहुत अच्छा बता रहे हैं, जबकि 40 फीसदी लोग उनके कामकाज को औसत मान रहे हैं।
एबीपी नीलसन ने ये पोल 11 से 17 नवंबर के बीच किया है जिसमें 7209 लोगों की राय ली गई है। झारखंड विधानसभा में कुल 82 सीटें हैं जिनमें 81 पर चुनाव होता है और एक नामित सदस्य होता है। सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा 41 सीटों का है।

--------------------------
झारखंड मे किसको कितनी सीट
--------------------------
भाजपा गठबंधन -     37
कांग्रेस गठबंधन        23
जेएमएम                07
जेवीएम                 06
अन्य                 08

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें