फोटो गैलरी

Hindi Newsसुशील मोदी अखिल भारतीय पर्सनाल्टी: अनंत कुमार

सुशील मोदी अखिल भारतीय पर्सनाल्टी: अनंत कुमार

सुशील कुमार मोदी की पहली किताब ‘बीच समर में’ का लोकार्पण समारोह राजनीतिक सभा में तब्दील दिखा। समारोह में भाग लेने वाले अधिकतर पार्टी के कार्यकर्ता थे। आयोजन के दौरान सुशील मोदी जिंदाबाद...

सुशील मोदी अखिल भारतीय पर्सनाल्टी: अनंत कुमार
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 26 Jun 2015 11:57 PM
ऐप पर पढ़ें

सुशील कुमार मोदी की पहली किताब ‘बीच समर में’ का लोकार्पण समारोह राजनीतिक सभा में तब्दील दिखा। समारोह में भाग लेने वाले अधिकतर पार्टी के कार्यकर्ता थे।
आयोजन के दौरान सुशील मोदी जिंदाबाद के खूब नारे लगे। प्रभात प्रकाशन के डॉ. पीयूष ने कहा भी कि पुस्तक लोकार्पण में इतनी भीड़ नहीं जुटती।

केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार ने सुशील कुमार मोदी को अखिल भारतीय पर्सनाल्टी बताया। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी एक संघर्ष के प्रतीक हैं। बिहार में उप मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने सुशासन व सुधार किया है। केरल से कश्मीर और कक्ष से कोहिमा तक लोग इन्हें जानते हैं। केन्द्रीय मंत्री ने ‘बीच समर में’ को देश की अन्य भाषाओं में भी अनुदित करने की जरूरत बताई। वे खुद कन्नड़ में इसका अनुवाद करेंगे और सुशील मोदी के हाथों उसका लोकार्पण कराएंगे।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुजारिश की कि वे जेपी की जन्मस्थली सिताब दियारा में राष्ट्रीय संग्रहालय खोलने में केन्द्र की मदद करें और इसमें राजनीति न हो। केन्द्र सरकार जल्द ही यहां जेपी अध्ययन व शोध संस्थान भी खोलेगी। उधर केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि सन् 1974-75 में जो युद्ध शुरू हुआ वह चल रहा है। सुशील मोदी (योद्धा) बीच में खड़े हैं। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी राधामोहन सिंह सुशील मोदी को बिहार में मुख्यमंत्री प्रत्याशी करार दे चुके हैं। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें