फोटो गैलरी

Hindi Newsगरीबों के पेट पिचक गए और अमित शाह का फूल गया: लालू

गरीबों के पेट पिचक गए और अमित शाह का फूल गया: लालू

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने पर गरीबों का पेट तो पिचक गया पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पेट फूल गया। भाजपा के कारण महंगाई बढ़ती जा रही...

गरीबों के पेट पिचक गए और अमित शाह का फूल गया: लालू
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 27 Aug 2015 06:42 PM
ऐप पर पढ़ें

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने पर गरीबों का पेट तो पिचक गया पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पेट फूल गया। भाजपा के कारण महंगाई बढ़ती जा रही है। प्याज रुद्राक्ष की माला की तरह महंगा हो गया है। लोग बगैर प्याज के ही सब्जियां खा रहे हैं।

श्री प्रसाद गुरुवार को भगवानपुर जीए हाईस्कूल मैदान में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने निशाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा को रखा और महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार को घेरा। बारिश शुरू होने से श्री प्रसाद ज्यादा देर तक नहीं बोले लेकिन जब तक बोले भाजपा पर ही निशाना साधे रखा।

श्री प्रसाद ने कहा कि प्याज का भाव आसमान छू रहा है और दाल लोगों की थाली से गायब हो गई है। उन्होंने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जिस भाजपा सरकार ने लोगों को काले धन का 15-15 लाख रुपए देने का वादा किया था, वह वादा जुमला साबित हुआ।

उन्होंने मोबाइल दिखाया और कहा कि भाजपा वाले इसका खूब गलत इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि यही अच्छे दिन दिखाने वाली सरकार है। झारखंड में भाजपा की सरकार है। वहां एसपी के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

लालू प्रसाद पूरी रौ में थे ओर अपने चुटीले अंदाज से लोगों को खूब हंसाया। उन्होंने कहा कि जब से हम और नीतीश मिले हैं भाजपा का पेट फूल रहा है। सभा की अध्यक्षता जिला पार्षद केदार प्रसाद यादव व संचालन मंजू सिंह ने किया।

सभा को पूर्व केन्द्रीय मंत्री व राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रघुवंश प्रसाद सिंह, लालगंज के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला, पूर्व एमएलसी विशुनदेव राय आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर राजद के जिलाध्यक्ष पंछीलाल राय, राजद के प्रदेश महासचिव ईं रवीन्द्र कुमार सिंह आदि भी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें